pakistan trolled on ram lalla pran pratishtha

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर क्यों बुरी तरह ट्रोल हुआ पाकिस्तान? लोग बोले- इतिहास पढ़ो मूर्खों के सरताज

Pakistan Trolled on Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तान सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान ने क्या कहा है…

Pakistan Trolled After Statement on Ram Mandir Inauguration Ram Lalla Pran Pratishtha: अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पर बने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन हुआ। इसी दिन भगवान रामलला अपने बालस्वरूप में मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। वहीं, इस पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिस पर उसे काफी ट्रोल किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

पाकिस्तान ने राम मंदिर को लेकर क्या बयान दिया?

विज्ञापन

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण सदियों तक भारत के लोकतंत्र पर काला धब्बा रहेगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है। इस मंदिर का निर्माण बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर किया गया है। दुर्भाग्य है कि भारत की सर्वोच्च न्यायपालिका ने भी मंदिर के निर्माण की अनुमति दी है।

विज्ञापन

‘तुम अभी भी रो रहे हो’

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का राम मंदिर पर बयान भारतीय यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आया। सभी ने सोशल मीडिया एक्स पर पाकिस्तान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि मुगल सल्तनत ने बाबरी मस्जिद बनाने के लिए माफी मांग ली, लेकिन तुम अभी भी रो रहे हो।

विज्ञापन

‘अगले 100 साल में कोई पाकिस्तान नहीं होगा’

विज्ञापन

एक यूजर ने कहा कि तैयार रहो। तैयार रहिए, अगले 100 साल में इस धरती पर कोई पाकिस्तान नहीं होगा। इसे हमेशा याद रखो।

विज्ञापन

‘एक दिन पूरा पाकिस्तान हिंदू होगा’

एक यूजर ने कहा कि एक दिन पूरा पाकिस्तान हिंदू होगा। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि काशी, मथुरा और पीओके के लिए भी स्टेटमेंट तैयार रखो। यह भी जल्द आ रहा है।

विज्ञापन

‘जब श्री राम जी पृथ्वी पर आए तब पाकिस्तान का जन्म नहीं हुआ था’

विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल रोहित देव ने कहा कि जब श्री राम जी पृथ्वी पर आये थे, तब पाकिस्तान का जन्म नहीं हुआ था। वास्तव में जब बाबर इधर-उधर घूम रहा था, तब इसका अस्तित्व भी नहीं था। इस्लाम की शुरुआत कब हुई और पहली बार मस्जिद कब बनाई गई? हिंदू धर्म का विकास कब हुआ और सबसे पहले मंदिर कब बनाए गए? इतिहास पढ़ो मुर्खों-के-सरताज।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ