---विज्ञापन---

देश angle-right

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करते ही PM मोदी का बड़ा ऐलान, एक करोड़ लोगों को दिया ‘तोहफा’

Pradhan Mantri Suryoday Yojana: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक योजना की घोषणा की।

---विज्ञापन---

PM Modi Announced Pradhan Mantri Suryoday Yojana: आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से रामलला को राम मंदिर के गर्भगृह के प्रतिष्ठित किया।

समारोह के बाद वे दिल्ली लौट गए, जहां पहुंचकर उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश एक एक करोड़ लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री ने फैसला लिया है कि देश में ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ लागू करेगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।

---विज्ञापन---

 

प्रधानमंत्री ने पोस्ट में क्या लिखा?

अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के प्रकाश से उनके भक्त एनर्जी प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा एक संकल्प पक्का हुआ। मेरा सपना है कि देशवासियों के घर की छतों पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगे।

---विज्ञापन---

PM मोदी ने लिखा कि इसलिए आज अयोध्या से लौटने के बाद मैंने सबसे पहला निर्णय सोलर सिस्टम के लिए लिया। अब हमारी सरकार देश के एक करोड़ घरों  में छतों पर रूफटॉप सोलर लगाएगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग दोनों का फायदा होगा। सोलर सिस्टम लगने से एक तो बिजली का बिल कम होगा। देश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Jan 22, 2024 06:39 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola