पाकिस्तान के साउथ वजीरिस्तान में ब्लास्ट का खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में सात लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय शांति समिति की बैठक के दौरान यह विस्फोट किया गया। बम विस्फोट में वाना बाजार में स्थित शांति समिति का कार्यालय पूरी तरह नष्ट हो गया है। मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस विस्फोट में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब तक 4 घायल व्यक्तियों को मलबे से बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
शांति समिति के कार्यालय को बनाया निशाना
डेली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी वजीरिस्तान के वाना इलाके में एक स्थानीय शांति समिति के सदस्य के कार्यालय को निशाना बनाकर घातक विस्फोट किया गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट के कारण कार्यालय ढह गया और वहां मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय निवासियों के साथ बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों और मृतकों को निकाला। फिर उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
हमलावरों को ढूंढने के लिए चलाया जा रहा तलाशी अभियान
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने अभी तक हमलावरों या विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों के बारे में बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और अधिकारी अपराधियों की तलाश में जुटे हुए हैं।
वजीरिस्तान की मस्जिद में IED ब्लास्ट
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने मार्च में भी पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें जेयूआई के जिला प्रमुख अब्दुल्ला नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादर ने बताया था कि आजम वारसाक बाइपास रोड पर मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में दोपहर 1:45 बजे एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट हुआ, जिसे मस्जिद के चबूतरे पर लगाया गया था। इस हमले में जेयूआई से जुड़े तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई थीं।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
11 mins agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
9 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
15 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
17 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
17 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
19 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines