Operation Sindoor: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लाहौर, कराची और इस्लामाबाद के एयरपोर्ट भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं गुरुवार को भारत द्वारा रावलपिंडी स्टेडियम- एयर डिफेंस सिस्टम पर मिसाइल दागकर उसे तबाह कर दिया गया है।
पाक सेना भी बैकफुट पर
भारत की इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान की सेना भी बैकफुट है, खुद वहां की सरकार भी डरी हुई है। फिलहाल पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग के बाद पता चलेगा कि पाक की आगे की रणनीति क्या होगी। क्या वो भारत से लड़ाई जारी रखेगा या फिर अपनी गलती स्वीकार कर हथियार डालेगा।
पाकिस्तान के तीन एयरपोर्ट बंद
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में तीन प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट बंद किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का लाहौर, कराची और इस्लामाबाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। पाक सरकार द्वारा एकाएक लिए गए इस फैसले के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देश-विदेश की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। यात्री अब एयरपोर्ट के बाद बैठे हैं और एयरपोर्ट के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। तीनों एयरपोर्ट पर भारी सेना बलों को तैनात किया गया है।
स्टेडियम और एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर रावलपिंडी स्टेडियम और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है। भारत की इस कार्रवाई के बाद से पाक पूरी तरह से बैकफुट पर है। पाकिस्तान के हर शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। पाक के लोग खुद ही अपनी सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक युवक का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक अपनी ही सरकार पर आरोप लगाते हुए उसे घेर रहा है। इससे यह साबित होता है कि पाक में कैसा माहौल है।
2 घंटे से चल रही मीटिंग
पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार पिछले करीब 2 घंटे से मीटिंग कर रही है। इस मीटिंग में पाक की तीनों सेना के प्रमुख और मंत्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद पाकिस्तान खुलकर सामने आ सकता है।
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
2 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
2 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
9 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoLIVE: बस से उतरकर पैदल ही जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे सांसद, धारा 163 लागू
10 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
11 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines