Pakistan News : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में कैद हैं। उनके दोस्तों और सहयोगियों के खिलाफ शहबाज शरीफ सरकार की नजरें टेढ़ी हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की सहायता करने के आरोप में अदियाला जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने जियो न्यूज को यह जानकारी दी।
मोहम्मद अकरम को 20 जून को पहले उनके पद से हटा दिया गया था, जबकि उप अधीक्षक न्यायिक ताहिर सिद्दीकी शाह को इमरान खान का सुरक्षा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। पंजाब होम डिपार्टमेंट (कारागार अनुभाग) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर मोहम्मद अकरम को पद हटा दिया था। उन्हें कार्यभार छोड़ने और लाहौर स्थित जेल डिपार्टमेंट को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था।
यह भी पढ़ें : क्या है पाकिस्तान के संविधान का आर्टिकल 6? इमरान खान को चढ़ा सकता है सूली!
डिप्टी सुपरिटेंडेंट से पूछताछ कर रही जांच एजेंसी
कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सेंट्रल जेल रावलपिंडी जिसे अदियाला जेल के नाम से भी जाना जाता है के गिरफ्तार सीनियर पुलिस अफसर से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि अकरम कथित तौर पर इमरान खान के गुप्त मैसेज को जेल के बाहर पहुंचाता था। एलईए ने सीनियर पुलिस अफसर की गिरफ्तारी और जांच के बारे में पंजाब के जेल महानिरीक्षक को औपचारिक रूप से सूचित दे दी। अगर अफसर दोषी पाया गया है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : ‘जूते चाटने में सबसे आगे हैं इमरान खान’, किस बात पर कसा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने तंज?
इमरान के दोस्त भी गिरफ्तार
इससे पहले पाकिस्तान की जांच एजेंसी ने आवासीय योजना घोटाले के सिलसिले में इमरान खान के दोस्त और ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) फैज हमीद को गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि क्रिकेटर से राजनेता बने 71 वर्षीय इमरान खान एक साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी सलाखों के पीछे हैं। हालांकि, एक अदालत ने तोशाखाना मामले में उनकी सजा को निलंबित कर दिया।
संबंधित खबरें
खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है एल नीनो, तबाह हुआ समुद्र तट
24 mins agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
4 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
5 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा CM ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया
7 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
9 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
9 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
16 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
17 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines