---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बेरहम टीचर! बच्चे की आंख पर डाला स्प्रे, तड़प उठा मासूम, मां ने चुपके से बना लिया वीडियो

Nursery Teacher Smacking Three Year Old Girl: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक टीचर तीन साल की बच्ची को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

Nursery Teacher Smacking Three Year Old Girl: गुरु का स्थान सबसे ऊपर माना गया है। वह अपने शिष्यों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भले ही आज गुरुकुल पद्धति को फॉलो न किया जाता हो, लेकिन कई स्कूलों में गुरु या शिक्षक को उसी तरह पूजा जाता है। लेकिन दूसरी ओर कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जो इस रिश्ते को शर्मसार करने में जुटे हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे देख लोगों की रूह कांप उठी। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

पेरिस के स्कूल का वीडियो वायरल

पेरिस के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि नर्सरी की टीचर 3 साल की छात्रा की बुरी तरह से पिटाई करती है। टीचर इतनी बेरहम हो जाती है कि चेहरे पर स्प्रे छिड़क देती है। इसके बाद बच्ची तड़प उठती है और मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगती है। टीचर की बेरहमी यहीं नहीं रुकती। वह बच्ची की पीठ पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारती है और हाथ खींच देती है। जिससे बच्ची फर्श पर गिर जाती है।

---विज्ञापन---

छात्रा की मां ने कैमरे में कर लिया कैद

खास बात यह है कि इस पूरी घटना को छात्रा की मां ने कैमरे में कैद कर लिया। जिससे यह मामला पूरी दुनिया के सामने आया। इस वीडियो को एक वकील ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिससे पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की का परिवार इस घटना के बाद सदमे में है।

---विज्ञापन---

बेटी को पहले भी मारा गया

लड़की के पिता का कहना है कि मेरी बेटी को पहले भी मारा गया था। इसलिए हमने उस पर नजर बनाने का फैसला लिया। वहां मौजूद उसकी मां ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। पिता ये भी कहना है कि दो साल पहले जब उनका बेटा स्कूल में था, तब भी इसी टीचर ने उसे धक्का दिया था। आपको बता दें कि फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर हमला करना गंभीर अपराध है। जिसके लिए जेल हो सकती है।

First published on: Sep 10, 2024 10:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola