खामेनेई का अंडरग्राउंड बंकर हुआ धुआं-धुआं, इजरायल के 50 फाइटर जेट्स ने की बमों की बारिश

Iran Israel War: आईडीएफ के मुताबिक, यह बंकर आपातकालीन कमांड सेंटर के रूप में तैयार किया गया था, जो कई सड़कों के नीचे फैला हुआ था और इसमें कई प्रवेश द्वार और मीटिंग रूम थे.

bunker built for Ali Khamenei
विज्ञापन

ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इजरायल संयुक्त अभियान ने शुक्रवार सुबह एक नया मोड़ ले लिया. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने दावा किया कि उसके लगभग 50 फाइटर जेट्स ने तेहरान स्थित एक अंडरग्राउंड बंकर को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जो ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाया गया था. आईडीएफ ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, ‘इजरायली वायुसेना के करीब 50 फाइटर जेट्स ने तेहरान में ईरानी शासन के लीडरशिप कंपाउंड के नीचे स्थित अली खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को ध्वस्त कर दिया.’

यह भी पढ़ें: ये मुस्कान आपको हैरान कर देगी! मलेशिया में 42 दांत वाले शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisment

इजरायल ने आसमान से की बमों का बारिश


इस हमले में आसमान से करीब 100 बम गिराए गए, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इजरायल के अटैक से बंकर के चारों ओर धुआं और तबाही का मंजर दिखाई दिया. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब खामेनेई की मौत को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है. 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में खामेनेई सहित कई वरिष्ठ ईरानी नेता और कमांडर मारे गए थे.

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका-इजरायल पर बनाओ दबाव, तेहरान पर नहीं’, शांति चाहने वालों को ईरान का साफ संदेश

ईरानी अधिकारी कर रहे थे बंकर का इस्तेमाल


इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि खामेनेई को शुरुआती हमलों में ही मार गिराया गया था, लेकिन बंकर बाद में भी ईरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था. आईडीएफ के मुताबिक, यह बंकर आपातकालीन कमांड सेंटर के रूप में तैयार किया गया था, जो कई सड़कों के नीचे फैला हुआ था और इसमें कई प्रवेश द्वार और मीटिंग रूम थे. हमले को इजरायली मिलिट्री इंटेलिजेंस और मोसाद की सटीक जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया, जिससे ईरान की कमांड एंड कंट्रोल क्षमता को गहरा झटका लगा है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ