---विज्ञापन---

Iran-US Tension: ‘बिना सरेंडर कोई समझौता नहीं…’ ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि जब तक ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण नहीं करता, तब तक अमेरिका किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है.

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ किसी भी समझौते के लिए तभी तैयार होगा, जब ईरान बिना किसी शर्त के सरेंडर करेगा. उनका कहना है कि अमेरिका अब किसी आधे-अधूरे समझौते के लिए तैयार नहीं है. ट्रंप ने ये भी संकेत दिया कि अगर ईरान आत्मसमर्पण करता है, तो अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान की अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने और देश के पुनर्निर्माण में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘अमेरिका-इजरायल पर बनाओ दबाव, तेहरान पर नहीं’, शांति चाहने वालों को ईरान का साफ संदेश

---विज्ञापन---

ट्रंप ने और क्या कहा?

अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा- ‘ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा! उसके बाद, और एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद, हम और हमारे कई अद्भुत और बहादुर सहयोगी और साझेदार ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए कड़ा प्रयास करेंगे, और उसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे. ईरान का भविष्य उज्ज्वल होगा. ईरान को फिर से महान बनाओ (MIGA!)इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप’

खामेनेई के बेटे को ट्रंप ने बताया नासमझ

इससे पहले ट्रंप ये भी साफ कह चुके हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजताबा खामेनेई को उत्तराधिकारी के तौर पर बिल्कुल भी मंजूर नहीं किया जाएगा. ट्रंप ने मोजतबा को नासमझ बताते हुए कहा था कि अमेरिका ईरान में ऐसी लीडरशिप चाहता है, जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि वहां ऐसा नेतृत्व आए जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ बेहतर संबंध बना सके. ईरान पर हुए हमले को लगभग एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर अभी भी खींचतान जारी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इजरायल की ‘ब्लू स्पैरो’ ने खामेनेई को मार डाला? जानिए कितनी ताकतवर है ये मिसाइल

First published on: Mar 06, 2026 08:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola