---विज्ञापन---

नेपाल में मरने वालों की संख्या 400 के करीब पहुंची, एक और बाढ़ का मंडरा रहा खतरा; 290 भारतीय लापता

भारत अब तक अपने 84 नागरिकों को सुरक्षित निकाल चुका है. इनमें त्रिशूली-1 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में फंसे 63 भारतीय कामगार और तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं.

---विज्ञापन---

नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर टूटने और भारी आइस-रॉक एवलांच के बाद आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है. इनमें से 389 लोगों की मौत अकेले नेपाल में हुई है, जबकि 3 लोग तिब्बत सीमा में मारे गए हैं. वहीं, सीमा के दोनों ओर 1,468 लोग अब भी लापता हैं. भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल में मौजूद 290 भारतीय नागरिकों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिनकी तलाश और सुरक्षित निकासी के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया है.

भोटे कोशी नदी प्रणाली के ऊपरी हिस्से में बनी एक नई बैरियर झील के टूटने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे बचाव कार्यों में बाधा आ रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्या भारत में भी आ सकती है नेपाल जैसी आपदा? खतरा बन सकती हैं हिमालय में मौजूद 221 ग्लेशियर झीलें, हुई पहचान

290 भारतीयों की तलाश तेज

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने काठमांडू और बीजिंग में भारतीय राजदूतों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. भारत ने स्थिति पर नजर रखने और अपने नागरिकों को ट्रेस करने के लिए 24 घंटे चालू रहने वाला कंट्रोल रूम बनाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से फोन पर बात कर हर संभव मानवीय सहायता का भरोसा दिया.

---विज्ञापन---

भारत अब तक अपने 84 नागरिकों को सुरक्षित निकाल चुका है. इनमें त्रिशूली-1 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में फंसे 63 भारतीय कामगार और तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं. इसके अलावा रसुवा में फंसे 11 भारतीय पर्यटकों को भी नेपाल सेना ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित काठमांडू पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें : क्या है नेपाल सरकार की ‘वन-डोर पॉलिसी’? बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, घर-घर तक पहुंचेगी मदद

---विज्ञापन---

बाढ़ में बह गए पुल और सड़कें

बाढ़ से मध्य नेपाल के रसुवा और नुवाकोट जिलों में पूरा इंफ्रा तबाह हो गया है. मलबे के नीचे कई गांव और सरकारी इमारतें दब गई हैं. चितवन जिले से सबसे अधिक 137 शव बरामद किए गए हैं. लापता लोगों में नेपाली सेना, पुलिस और सशस्त्र बल के 80 से अधिक जवान और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के 160 कर्मचारी शामिल हैं.

सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित होने के चलते दिल्ली परिवहन निगम ने 28 और 29 अगस्त की दिल्ली-काठमांडू बस सेवा को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : नेपाल में ‘जल प्रलय’ के बाद क्या है स्थिति? तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर, पलभर में खत्म हो गया सबकुछ

संकट की इस घड़ी में भारत पूरी तरह नेपाल के साथ खड़ा है. भारतीय वायुसेना के विशेष विमानों के जरिए भारत अब तक 47.5 टन मानवीय और आपदा राहत सामग्री भेज चुका है, जिसमें टेंट, दवाइयां, कंबल, सोलर लैंप और खाद्य सामग्री शामिल हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 28, 2026 07:13 AM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola