---विज्ञापन---

नाटो महासचिव बोले- नकली जनमत संग्रह से रूस ने हड़पी है यूक्रेन की जमीन, नहीं देंगे मान्यता

नई दिल्ली: यूक्रेन के चार हिस्सों के रूस में विलय के बाद बड़ी खबर सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि कीव ने नाटो से तुरंत सदस्यता के लिए आग्रह किया है। जेलेंस्की ने यह भी कहा […]

नई दिल्ली: यूक्रेन के चार हिस्सों के रूस में विलय के बाद बड़ी खबर सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि कीव ने नाटो से तुरंत सदस्यता के लिए आग्रह किया है। जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि जब तक व्लादिमिर पुतिन रूस की सत्ता पर काबिज हैं। यूक्रेन रूस से बातचीत नहीं करेगा।

अभी पढ़ें कल रूस में नए क्षेत्रों को शामिल करने के लिए हस्ताक्षर समारोह, जानें क्या है इसके मायने

---विज्ञापन---

दरअसल, रूस ने यूक्रेन के चार हिस्सों- लुहांस्क, डोनेट्स्क, जैपोरिजिया और खेरसॉन को मिलाने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- नकली जनमत संग्रह मास्को में बनाए गए थे। यह अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण उल्लंघन है। जमीन हड़पना अवैध है। नाटो के सहयोगी रूस के हिस्से के रूप में इनमें से किसी भी क्षेत्र को मान्यता नहीं देंगे।

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ वोटिंग में भारत ने नहीं लिया भाग, कहा- संवाद ही विवाद निपटाने का एकमात्र तरीका

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा- हम सभी से क्षेत्रीय विजय पर रूस के जबरदस्त प्रयासों को अस्वीकार करने का आह्वान करते हैं। शुक्रवार को ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि कीव तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोककर बातचीत की टेबल पर आए। पुतिन ने चारों हिस्सों के लोगों को रूसी नागरिक बताकर कहा कि सभी भाई-बहन एक ही लोग हैं।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Sep 30, 2022 10:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola