इजराइल-हमास के बीच अगले सप्ताह हो सकता है सीजफायर! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Hostage release Israel Hamas: हमास और इजराइल के बीच अगले सप्ताह तक सीजफायर हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ये दावा किया है। उन्होंने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि अगर हमास ने युद्ध विराम पर पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिखाया है तो यह अच्छी बात है।

Israel Hamas War Ceasefire

गाजा में तबाह इमारत के बीच अपना सामान समेटती एक महिला (Pic Credit-ANI)

विज्ञापन

Israel Hamas War Ceasefire: गाजा और इजराइल के बीच चल रहा संघर्ष अगले सप्ताह तक खत्म हो सकता है। ये दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सीजफायर और बंधकों की रिहाई को लेकर गाजा और इजराइल के बीच समझौता हो सकता है।

एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि गाजा ने अगर युद्धविराम पर पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिखाया है तो यह अच्छी बात है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। वहीं ईरान के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उसके परमाणु कार्यक्रम को स्थायी रूप से रोक दिया गया है। हालांकि ट्रंप के इतर टाइम्स ऑफ इजराइल ने दावा किया कि तेहरान अपने कार्यक्रमों को किसी दूसरी जगहों पर फिर से शुरु कर सकता है।

Advertisment

नेतन्याहू से चर्चा करेंगे ट्रंप

बता दें कि ईरान ने कल ही ऐलान किया कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण को लेकर शांति से बैठने वाला नहीं है। ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सामने आ रही बातों पर कहा कि वे इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की व्हाइट हाउस की यात्रा के दौरान इस पर चर्चा करेंगे।

ऐसे होगी बंधकों की रिहाई

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच बंधकों की रिहाई को लेकर एक समझौता हुआ था लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों के बीच पहले जीवित बचे बंधकों की रिहाई पर बातचीत होगी। वहीं 50वें दिन दो जीवित बंधकों को मुक्त किया जाएगा। शेष 10 बंधकों को स्थायी युद्धविराम की शर्तों पर सहमति बनने के बाद छोड़ा जाएगा। जोकि युद्धविराम के दो महीने बाद ही संभव हो पाएगा।

विज्ञापन

आईडीएफ ने बनाए हेल्प सेंटर

उधर गाजा में लोगों को मानवीय सहायता मिलने के लिए आईडीएफ पूरा सहयोग कर रही है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी गाजा में चार सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर राहत सामग्री बांटी जा रही है। इसमें अल-सुल्तान, मोराग, फिलाडेल्फिया कॉरिडोर के पास और चौथा नेटजॉरीम कॉरिडोर शामिल हैं। सेना के प्रवक्ता ने कहा लोगों को हर संभव मदद मिले वे भी चाहते हैं लेकिन ये मदद आतंकियों तक नहीं पहुंचनी चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ