Door to Hell Turkmenistan: अंतरिक्ष की ऊंचाई से लेकर समुद्र की गहराई तक धरती पर अनगिनत राज छिपे हैं। मगर क्या आपने कभी ‘नरक के दरवाजे’ (Door to Hell) के बारे में सुना है? जी हां, धरत पर ही ‘नरक का दरवाजा’ भी मौजूद है। यहां जाने वाला कोई भी शख्स कभी जिंदा वापस नहीं आता, न उसका शव मिलता है और न ही उसके बारे में कुछ पता चल पाता है। हालांकि ताजुब की बात यह है कि नरक का दरवाजा कोई जादुई या चमत्कारी चीज नहीं है। वैज्ञानिक पहले ही इसके राज से पर्दा उठा चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि नरक का दरवाजा आखिर कहां है और इसका रहस्य क्या है?
नरक के दरवाजे का रहस्य
नरक का दरवाजा मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान में मौजूद है। दरअसल तुर्कमेनिस्तान में मौजूद रेगिस्तान को ही नरक का दरवाजा कहा जाता है। काराकुम रेगिस्तान का रहस्य काफी चौंकाने वाला है। यहां एक बड़ा सा गड्ढा है, जिसमें हमेशा आग जलती रहती है। सालों से जल रही यह आग पानी डालने से भी नहीं बुझती। यही वजह है कि काराकुम रेगिस्तान को नरक का दरवाजा भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- रेलवे का सबसे छोटा रूट, जहां 9 मिनट में तय होती है 3 किमी की दूरी, किराया 60 रुपये
65 फीट गहरा गड्ढा
वैज्ञानिकों की मानें तो यह आग पिछले 50 सालों से जल रही है। काराकुम रेगिस्तान में एक बड़ा सा क्रेटर यानी गड्ढा है। दरअसल यह कहानी 1971 में शुरू हुई थी। इसी दौरान तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में नेचुरल गैस का पता चला था। इसे निकालने के लिए कई देशों में होड़ मच गई। तभी यहां एक बड़ा धमाका हुआ और 65 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस गड्ढे से मीथेन गैस लीक करने लगी। यह पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती थी। ऐसे में मीथेन गैस को दबाने के लिए वैज्ञानिकों ने यहां आग लगा दी।
मीथेन और सल्फर की बदबू
1971 से लगी यह आग आज भी जल रही है। इस क्रेटर से लगातार मीथेन गैस निकलती है, जो आग में तब्दील हो जाती है। क्रेटर में मौजूद गैस अभी तक खत्म नहीं हुई है। काराकुम रेगिस्तान का यह गड्ढा 229 फीट चौड़ा और 65 फीट गहरा है। यहां से हमेशा मीथेन और सल्फर की गंध निकलती है, जिसकी बदबू आसपास के इलाकों में भी महसूस की जा सकती है। यही वजह है कि इस गड्ढे को नरक का दरवाजा कहा जाता है। यहां जाने वाला कोई भी इंसान जिंदा वापस नहीं आता है।
यह भी पढ़ें- रेलवे का ‘कवच’ कैसे रोकेगा हादसे? 7 पॉइंट्स में समझें; रेल मंत्री ने गिनाई खासियतें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
5 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
6 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
7 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
16 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
16 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
19 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
21 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
21 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines