Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

क्या है NOPO शील्ड? जो बनेगी मोजतबा खामेनेई की ढाल, जानें ब्लैक क्लैड किल स्क्वाड के बारे में सबकुछ

ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक और एलीट काउंटर-टेररिज्म यूनिट NOPO को तैनात कर दिया है, जिसे 'ब्लैक-क्लैड' या काले लिबास वाली किल स्क्वॉड के नाम से जाना जाता है. इसे IRGC से भी ज्यादा घातक, क्रूर और प्रशिक्षित माना जाता है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 11, 2026 17:04
nopo shield

ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा के लिए ईरान ने अपनी सबसे खतरनाक और एलीट काउंटर-टेररिज्म यूनिट NOPO को तैनात कर दिया है फॉक्स न्यूज के अनुसार, NCRI के अधिकारी अली सफावी ने कहा, “अली खामेनेई के निधन के बाद NOPO अब मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा करेगी.” यह फोर्स अब नए नेता की व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ राजनीतिक कैदियों वाली जेलों के आसपास भी तैनात है, ताकि किसी भी विरोध या कैदी विद्रोह को रोका जा सके. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 28 फरवरी के हमले में वे घायल हुए, लेकिन ईरानी अधिकारी और राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने इसे खारिज करते हुए कहा कि वे “पूर्ण रूप से सुरक्षित और स्वस्थ” हैं. वे अभी छिपे हुए हैं और सीमित संचार के साथ अत्यधिक सुरक्षित स्थान पर हैं.

NOPO फोर्स क्या है?

NOPO का पूरा नाम निरी-ए विझे-ये पासबान-ए विलायत है. इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी. यह ईरान की एक अत्यंत विशिष्ट और घातक स्पेशल फोर्स है. इसे ‘ब्लैक क्लैड’ दस्ते के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके कमांडो सिर से पैर तक काले लिबास और गियर में होते हैं. मूल रूप से यह एक आतंकवाद विरोधी और बंधक बचाव यूनिट है. यह दस्ता सीधे तौर पर ईरान के सर्वोच्च सुरक्षा ढांचे के तहत काम करता है और इसे दुनिया की सबसे कठोर ट्रेनिंग पाने वाली ताकतों में गिना जाता है.

---विज्ञापन---

ब्लैक क्लैड ‘किल स्क्वाड’ की खासियतें

इसे ‘किल स्क्वाड’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनका नियम ‘पहले शूट करना, फिर सवाल पूछना’ माना जाता है. इस यूनिट में शामिल होने के लिए शारीरिक और मानसिक परीक्षा के साथ-साथ ‘वैचारिक वफादारी’ का टेस्ट सबसे कड़ा होता है. इनके पास पश्चिमी और रूसी तकनीक से लैस बेहतरीन स्नाइपर राइफल्स, टैक्टिकल गियर और सर्विलांस उपकरण होते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा के आसपास ये जवान न केवल वर्दी में, बल्कि सादे कपड़ों में भी तैनात रहते हैं ताकि भीड़ में छिपे खतरे को पहचान सकें.

मोजतबा खामेनेई की ‘ढाल’ क्यों?

अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा का जिम्मा अब NOPO को सौंपा गया है. इसे ‘शील्ड’ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह दस्ता अब मोजतबा के लिए एक पर्सनल प्रोटेक्शन यूनिट की तरह काम कर रहा है. इन्हें किसी भी संभावित हमले, विद्रोह या घुसपैठ को नाकाम करने के लिए तैनात किया गया है. NOPO को ‘किल स्क्वाड’ भी कहा जाता है क्योंकि यह अपनी आक्रामक रणनीति और दुश्मनों को खत्म करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 11, 2026 04:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.