इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. बीती रात ईरान ने इजरायल के Tel Aviv पर कलस्टर मिसाइल दागे. हमले में कम से कम 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. ईरान अपनी मिसाइलों जा असर बढ़ाने के लिए लगभग प्रतिदिन कलस्टर बम वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग को 4 हफ्ते के करीब हो गए हैं. 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई जंग के 26वें दिन US-इजरायल के संयुक्त हमलों में तेहरान के दक्षिणी इलाके में 12 लोगों की मौत और 28 घायल हुए. तेहरान में बिजली गुल की खबरें आ रही हैं. ईरान ने भी इजरायल पर नई मिसाइलें दागीं, तेल अवीव, नेशेर, अराद, दिमोना आदि जगहों पर हमले में 1 मौत और 12 के अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिसाइलें इजरायली शहरों में नुकसान पहुंचा रही हैं. हिजबुल्लाह भी इजरायल पर रॉकेट और मिसाइल हमले कर रहा है.
उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि US और ईरान के बीच अच्छी बातचीत चल रही है. उन्होंने ईरान के पावर प्लांट्स पर 48 घंटे में हमले की डेडलाइन को 5 दिन के लिए टाल दिया है. ट्रंप का दावा है कि बातचीत में समझौते के मुख्य बिंदुओं पर सहमति बन सकती है और जंग जल्द खत्म हो सकती है. ईरान ने ट्रंप के बातचीत के दावे को फर्जी बताया है. उन्होंने कहा कि न तो सीधे और न ही अप्रत्यक्ष रूप से कोई बातचीत हो रही है.
ईरान और इजरायल-अमेरिकी की जंग के 26वें दिन होने वाले घटनाक्रमों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के बंदर अंजली पोर्ट के पास स्थित सप्लाई लाइन को निशाना बनाया है. यह इलाका कैस्पियन सागर के किनारे स्थित है. अब तक यह माना जाता था कि यह रूट इजरायल की पहुंच से दूर और सुरक्षित है, लेकिन इस हमले ने ईरान और रूस दोनों की सुरक्षा रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जहां अमेरिकी राष्ट्रपति Trump का दावा ये है कि Iran की मौजूदा लीडरशिप अमेरिका से वार्ता के लिए तैयार है - वहीं Iran की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं आ रही। Trump के दावे के उलट Iran की मौजूदा सरकार के अधिकारी Ali Akbar Ahmadian ने tweet कर कहा है कि - हम सालों से अमेरिकी फ़ौज का इंतज़ार कर रहे हैं। अमेरिकी सिपाहियों से बस इतना कहना चाहते हैं - ज़रा और करीब आ जाओ










