Live Updates
ईरान ने पूर्व IRGC कमांडर को बनाया सिक्योरिटी चीफ
ईरान में जारी खूनी संघर्ष के बीच ईरान ने मोहम्मद बागेर जोलकाद्र को अपनी 'सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल' का नया सचिव नियुक्त किया है. यह नियुक्ति पिछले हफ्ते एक हमले में ईरान के कद्दावर नेता और सर्वोच्च नेता खमेनेई के मुख्य सलाहकार अली लारीजानी की मौत के बाद की गई है. जोलकाद्र इससे पहले ईरान के 'एक्सपीडिएंसी काउंसिल' के सचिव थे और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के सीनियर कमांडर रह चुके हैं.
भारतीय LPG टैंकर 'पाइन गैस' और 'जग वसंत' ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
ईराक के अंबार में PMF के केंद्र पर हवाई हमला, 10 सैनिकों की मौत
ईराक के अंबार में शिया “पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेज़” (PMF) के एक केंद्र पर हवाई हमला हुआ है - हमले में 10 लड़ाकों के मारे जाने और कई घायल होने की सूचना है. अंबार प्रांत में PMF के कमांड सेंटर पर किए गए इस हमले के वक़्त ऑपरेशन का स्थानीय कमांडर सईद अल‑बैजी और उसके लड़ाके मौजूद थे. PMF ने भी अपने बयान में कहा है कि इस हवाई हमले में उनके अंबार ऑपरेशन कमांडर और कई साथियों की मौत हो गईं हुई है.
पाकिस्तान में इसी सप्ताह होगी महत्वपूर्ण बैठक
अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच इस सप्ताह पाकिस्तान में महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है. Axios News के हवाले से खबर है कि बैठक में ईरानी संसद अध्यक्ष Ghalibef और अन्य ईरानी अधिकारी शामिल होंगे. अमेरिकी पक्ष से विशेष दूत Witkoff और उपराष्ट्रपति Vance भाग लेंगे.
अमेरिका की बड़ी तेल रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट से लगी आग
अमेरिका के Texas राज्य के पोर्ट आर्थर में स्थित वालेरो एनर्जी की विशाल तेल रिफाइनरी में सोमवार को एक जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गईं. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में धमाके की गूंज सुनाई दी और काला धुआं मीलों दूर तक फैल गया. प्रतिदिन 3,70,000 बैरल कच्चे तेल की प्रोसेसिंग करने वाला Volero अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है और गल्फ कोस्ट क्षेत्र की ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख केंद्र है. अधिकारियों के अनुसार, रिफाइनरी के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और फिलहाल कोई हताहत होने की खबर नहीं है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: पाकिस्तानी PM शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बातचीत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर हुई बातचीत में पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया.
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि शरीफ ने पेज़ेश्कियन को खाड़ी क्षेत्र में जारी खतरनाक संघर्षों पर अपनी "गंभीर चिंता" व्यक्त की. पश्चिम एशिया संकट 28 फरवरी को शुरू हुआ जब अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हमला किया, जिससे संघर्ष छिड़ गया.
बयान में कहा गया, "इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्रधानमंत्री ने तनाव कम करने और सभी पड़ोसी देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया."
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरानी संसद के स्पीकर से बात करना चाहते हैं ट्रंप
ईरानी मीडिया के हवाले से खबर है कि America आने वाले शनिवार को संसद के Speaker Ghalibaf के साथ एक बैठक करना चाहता है (ताकि युद्धबंदी की बात आगे बढ़े), लेकिन इस प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं लिया गया है और इस वक़्त Supreme National Security Council प्रस्ताव पर विचार कर रहा है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: बहरीन में हवाई हमले के बजे सायरन
बहरीन भर में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं, और गृह मंत्रालय ने नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया है.
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान का ध्यान नहीं भटका सकते ट्रंप
अल जज़ीरा के अनुसार, ईरान के क्रांतिकारी गार्ड्स ने डोनाल्ड ट्रंप को "धोखेबाज अमेरिकी राष्ट्रपति" बताते हुए कहा कि उनका "विरोधाभासी व्यवहार" तेहरान को युद्ध के मैदान से विचलित नहीं करेगा.
यह टिप्पणी तब आई जब ईरान ने ट्रंप के अमेरिका के साथ सार्थक बातचीत और "समझौते के प्रमुख बिंदुओं" के दावों को खारिज कर दिया.
US-Israel Iran War LIVE Updates: 'ईरान बताएगा व्यापक समझौता संभव है या नहीं', ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत का उद्देश्य यह निर्धारित करना था कि क्या कोई व्यापक समझौता हो सकता है, क्योंकि तेहरान के सार्वजनिक इनकार के बावजूद उन्होंने राजनयिक प्रगति की संभावना के संकेत देना जारी रखा.
US-Israel Iran War LIVE Updates: ट्रंप का दावा- अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए 15 बिंदुओं पर चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो जाता है, तो तेल की कीमतें 'तेजी से गिरेंगी', क्योंकि संघर्ष के बीच कच्चे तेल के बाजार अस्थिर बने हुए हैं.
पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि समझौते की "बहुत अधिक संभावना" है, लेकिन साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ भी निश्चित नहीं है. 'मैं किसी भी चीज़ की गारंटी नहीं दे रहा हूँ.'
उन्होंने यह भी कहा कि वाशिंगटन और तेहरान युद्ध समाप्त करने के लिए 15 बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं, और दावा किया कि ईरान द्वारा परमाणु हथियार छोड़ना "बिंदु संख्या एक, दो और तीन" में शामिल है.
साथ ही, ट्रंप ने कहा कि वह ईरान में "सत्ता परिवर्तन" देखना चाहते हैं.
US-Israel Iran War LIVE Updates: 'सिस्टम में जितना संभव हो उतना तेल'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पिछले सप्ताह ट्रेजरी विभाग द्वारा समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने के फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह 'सिस्टम में जितना संभव हो उतना तेल' चाहते हैं.
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के लोरेस्टान प्रांत में युद्ध में 157 लोगों की मौत की खबर
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, लोरेस्टान प्रांत के उप राज्यपाल ने बताया कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 157 लोग मारे गए हैं और 2,667 घायल हुए हैं.
US-Israel Iran War LIVE Updates: ट्रंप ने फिर रागा ईरान से बातचीत का अलाप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'उन्हें खुद के लिए बेहतर सार्वजनिक संबंध वाले लोगों की जरूरत है. हमारे पास बहुत-बहुत मजबूत बातचीत हुई है. देखते हैं कि वे कहाँ ले जाती हैं. हमारे पास प्रमुख समझौते के बिंदु हैं. मैं कहूंगा लगभग सभी बिंदुओं पर समझौता. शायद यह संप्रेषित नहीं हुआ हो. जैसा आप जानते हैं, संचार टुकड़ों में उड़ गया है. वे एक-दूसरे से बात करने में असमर्थ हैं. लेकिन हमारे पास बहुत मजबूत बातचीत हुई है. मिस्टर विटकॉफ और मिस्टर कूश ने इन्हें किया. वे गए, मैं कहूंगा, बिल्कुल सही. मैं कहूंगा कि अगर वे इसे आगे बढ़ाते हैं, तो यह उस समस्या को समाप्त कर देगा, उस संघर्ष को, और मुझे लगता है कि यह बहुत-बहुत निर्णायक रूप से समाप्त हो जाएगा. हमारे मध्य पूर्व के साझेदार हमारे दिमाग में बहुत हैं. हमारे पास उनमें से कई के साथ शानदार संबंध रहे हैं. जैसा आप जानते हैं, उनमें से कई को आश्चर्यजनक रूप से निशाना बनाया गया था और मुझे आश्चर्य हुआ देखकर और सबको हुआ. लेकिन हमारे पास, वे बहुत हद तक दिमाग में हैं. तो चर्चाएँ कल हुईं. वे कल शाम तक चलीं. वे बहुत चाहते हैं एक सौदा करने का. हम भी एक सौदा करना चाहते हैं. हम आज शायद फोन पर मिलेंगे क्योंकि बहुत मुश्किल है देश ढूंढना. उनके बाहर निकलना बहुत मुश्किल है, मुझे लगता है. लेकिन हम बहुत जल्द मिलेंगे. हम पांच दिनों की अवधि कर रहे हैं. देखते हैं कि वह कैसे जाती है और अगर अच्छी जाती है, तो हम इसे सुलझा लेंगे. वरना हम यहां अपने छोटे दिलों को बमबारी करते रहेंगे.'
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान की धमकी- जस की तस बनी रहेगी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति
ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्ध-पूर्व स्थिति नहीं लौटेगी और ऊर्जा बाजार अस्थिर बने रहेंगे. साथ ही, ईरान ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है.
तसनीम के अनुसार, अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्तीय बाजारों के दबाव में ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले से पीछे हट गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि तेहरान तब तक अपनी रक्षा जारी रखेगा जब तक कि वह अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बहाल नहीं कर लेता.
US-Israel Iran War LIVE Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर भारत आ रहे दो और भारतीय टैंकर
भारत के टैंकर 'Jag Vasant' और 'Pine Gas' फिलहाल Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजर रहे हैं.
भारतीय नौसेना की निगरानी में अरब सागर में एस्कॉर्ट जहाजों की सहायता से ये टैंकर सुरक्षित मार्ग पर हैं.
इससे पहले, जहाज 'Shiwalik', 'Nanda Devi' और 'Jag Ladki' होर्मुज से सफलतापूर्वक निकलकर भारतीय तटों पर पहुंच चुके हैं.
US-Israel Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट की जंग को लेकर चीन की चेतावनी
चीन ने मिडिल ईस्ट की जंग को लेकर चीन ने चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर मिडिल ईस्ट की जंग और फैलती रही तो पूरा इलाका एक ऐसे युद्ध चक्र में फंस जाएगा, जहां से निकलना मुश्किल होगा। ताकत के इस्तेमाल से सिर्फ तबाही आएगी, शांति नहीं।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान में मौसम विभाग की इमारत पर हमला
ईरान के बुशेहर शहर में इजरायल का हमला हुआ है। तासनीम न्यूज एजेंसी ने हमले की पुष्टि की और बताया कि अमेरिका-इजरायल ने बुशेहर शहर में मौसम विभाग की इमारत पर 2 बार हमला किया। यह शहर ईरान के सबसे संवेदनशील शहरों में से एक है, क्योंकि यहां ईरान का परमाणु ठिकाना है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के खोर्रमाबाद शहर पर इजरायल का हमला
ईरान के लोरेस्तान प्रांत के खोर्रमाबाद शहर पर हमला हुआ है। प्रांत के उप-राज्यपाल ने बताया है कि खोर्रमाबाद शहर में अमेरिका-इजरायल के हमले में 6 आम नागरिक मारे गए और 43 घायल हुए। सबसे अहम बात है कि यह हमला घरों पर हुआ, सैन्य ठिकाने पर नहीं।
US-Israel Iran War LIVE Updates: चीन ने ईरानी तेल खरीदने की तैयारी शुरू की
अमेरिका ने ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी तो चीन ने मौके का फायदा उठाने की तैयारी कर दी। जी हां, चीन ने ईरान की मदद को हाथ बढ़ा दिया है। चीन की सरकारी तेल कंपनियां अब ईरान से तेल खरीदने के सौदे तलाश रही हैं। अमेरिका ने यह छूट इसलिए दी थी, ताकि दुनिया में तेल की सप्लाई बढ़े और दाम नीचे आएं।
US-Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल के हमले में लेबनान में अब तक 1029 की मौत
लेबनान में 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1029 हो गई है। आज 23 मार्च 2026 को भी लेबनान की राजधानी बेरुत में इजरायल ने विध्वंस किया। इजरायल ने बेरुत के पुल को उड़ा दिया है। इजरायल ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को खत्म करने का संकल्प लिया है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: अल्टीमेटम की डेडलाइन से पहले ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया हुआ है। उस डेडलाइन के खत्म होने से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ताकत से शांति आएगी।
US-Israel Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का समझौता
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच तेल-गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए देश एक दूसरे की मदद करने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के PM लॉरेंस वोंग से मुलाकात करके एक फैसला किया है। दोनों देश एक-दूसरे को डीजल और LNG यानी लिक्विड नेचुरल गैस की सप्लाई सुनिश्चित करेंगे, यानी अगर एक देश को जरूरत पड़ेगी तो दूसरा मदद करेगा।
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान में जमीनी सैन्य कार्रवाई करेगा अमेरिका
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में अमेरिका अपने जमीनी सिपाही उतारेगा। ऐसा दावा इजरायल के Channel i24 ने किया है। i24 सूत्रों के मुताबिक जानकारी सहयोगी देशों को दे दी गई है। खर्ग आइलैंड पर कब्जे के दौरान ग्राउंड इन्वेजन के लिए अमेरिकी सिपाही उतरेंगे। वाशिंगटन पोस्ट ने भी कहा है कि करीब 4500 US Marines पश्चिम एशिया की तरफ (युद्ध लड़ने ) जा रहे हैं
US-Israel Iran War LIVE Updates: पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें 200% बढ़ी
मिडिल ईस्ट की जंग के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अब होर्मुज स्ट्रेट पर टेंशन बढ़ने से पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल और महंगा कर दिया है, लेकिन सिर्फ लग्जरी वाहनों के लिए महंगाई बढ़ी है। लग्जरी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 100 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वैश्विक तेल कीमतों में उछाल और क्षेत्रीय तनाव के कारण पाकिस्तान में ऊर्जा संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है।
US-Israel Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट जंग पर पोप लियो का बयान
मिडिल ईस्ट जंग पर पोप लियो का बयान भी आ गया है। उन्होंने कहा कि इन युद्धों से होने वाली मृत्यु और पीड़ा इंसानों के लिए कलंक है और ईश्वर तक पहुंचने वाली एक चीख है, जिसका दर्द ईश्वर को भी महसूस होगा।
US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
अमेरिका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों को लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका के लोग सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। अगर संभव है तो अपने वतन वापस लौट आएं। किसी भी तरह समस्या के लिए अमेरिकन एंबेसी के संपर्क में रहें। युद्धग्रस्त देशों की यात्रा न करें। अगर कोई खतरा महसूस हो तो वतन लौट आएं। वतन लौटने में दिक्कत हो रही हो तो एंबेसी से सपंर्क करें। अमेरिकी सरकार मदद करेगी।
US-ISrael Iran War LIVE Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध को 3 हफ्ते हो गए हैं। 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई जंग को आज 25 दिन हो गए हैं। इन 25 दिन में इजरायल समेत मध्य पूर्व के करीब 10 देशों में खूब तबाही मची है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के लोग और सेना के अधिकारी-जवान जान गंवा चुके हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करके दुनियाभर में तेल-गैस की सप्लाई को अलग से नुकसान पहुंचाया है। युद्धविराम की गुंजाइश नहीं, क्योंकि युद्ध अब विनाशकारी हो चुका है।
परमाणु ठिकानों पर हमले होने से संकट बढ़ा
इजरायल ने ईरान के गैस प्लांट साउथ पार्स पर हमला किया तो ईरान ने कतर और सऊदी अरब में तेल-गैस प्लांट पर हमले किए। फिर इजरायल-अमेरिका ने ईरान ने नतांज परमाणु ठिकाने पर हमला किया। बदला लेते हुए ईरान ने इजरायल के अराद और डिमोना परमाणु ठिकानों पर मिसाइलें दागी। फिर यरुशलम और वेस्ट बैंक में मिसाइलें दागीं। ईरान ने सीधी धमकी दी है कि इजरायल-अमेरिका जिस पर हमला करेंगे, ईरान बदले में उसी पर हमला करेगा। युद्धविराम स्वीकार नहीं, पूर्ण युद्ध का खात्मा ही समाधान है।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी दुनिया में टेंशन बढ़ी
बता दें कि जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही ठप होने से तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई चेन चरमराई है। कई देशों के ऑयल-गैस टैंकर समु्द्र में फंसे हैं। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि वह 48 घंटों के भीतर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खोल दे, नहीं तो अमेरिकी सेना ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले करेगी। पलटवार करते हुए ईरान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ मित्र देशों के लिए खुली है और खुली रहेगी। अगर ईरान के ग्रिड पर हमला हुआ तो अरब देशों के पावर ग्रिड तबाह कर देंगे।
ईरान और इजरायल-अमेरिकी की जंग के 24वें दिन होने वाले घटनाक्रमों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
3 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
5 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
10 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
19 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
20 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
23 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines