---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

निकाह के तीन मिनट बाद तलाक, दुल्हन को पसंद नहीं आया दूल्हे का मजाक

Kuwaiti couple divorced just three minutes after tying knot: शादियों में हंसी-मजाक खूब होता है। लोग बुरा भी नहीं मानते। लेकिन कुवैत में कुछ ऐसा हुआ कि निकाह के तीन मिनट बाद ही तलाक हो गया। दरअसल, रिश्तेदार लजीज खाने का लुत्फ उठा रहे थे। उधर, दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को कुबूल किया। […]

---विज्ञापन---

Kuwaiti couple divorced just three minutes after tying knot: शादियों में हंसी-मजाक खूब होता है। लोग बुरा भी नहीं मानते। लेकिन कुवैत में कुछ ऐसा हुआ कि निकाह के तीन मिनट बाद ही तलाक हो गया। दरअसल, रिश्तेदार लजीज खाने का लुत्फ उठा रहे थे। उधर, दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को कुबूल किया। निकाह के बाद दुल्हन उठी, तभी उसका पैर फिसल गया। इस हादसे पर दूल्हे ने दुल्हन को सांत्वना देने के बजाय उसका मजाक उड़ा लिया। यह बात दुल्हन को इतनी बुरी लगी कि उसने शादी तोड़ दी।

जानिए दूल्हे ने क्या कहा था?

द मिरर ने Q8 न्यूज के हवाले से बताया कि यह पूरा मामला 2019 का है, जिसे अब दुनिया की सबसे कम समय चलने वाली शादी कही जा रही है। दरअसल, एक जोड़ा शादी के लिए कुवैत के शहर की अदालत में पहुंचा था। वहां दोनों की जज के सामने शादी हुई। इसी दौरान दुल्हन अचानक फिसलकर गिर गई। इस पर दूल्हे ने नवविवाहिता को बेवकूफ कह दिया।

---विज्ञापन---

तुरंत जज से निपटारा करने की बात कही

दूल्हे के ये शब्द दुल्हन को नागवार गुजरे। उसने तुरंत जज से शादी को खत्म करने की बात कह दी। दुल्हन की बात से जज भी सहमत हुए। जज ने शादी के तीन मिनट बाद ही उसे रद्द कर दिया। इसके बाद दोनों कोर्ट से बाहर आए।

लोगों ने दुल्हन के फैसले को सराहा

सोशल मीडिया पर शादी और तलाक का यह अनोखा मामला वायरल है। कई लोगों का मानना है कि दुल्हन ने सही काम किया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस शादी में कोई सम्मान नहीं है वह शुरू से ही असफल होती है। एक अन्य ने कहा कि अगर वह शुरुआत में ही ऐसा व्यवहार करता है, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वकील ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए भेज दिया अपना जूनियर, हो गई घनघोर बेइज्जती, जानिए रोचक पूरा किस्सा

First published on: Sep 15, 2023 04:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola