Khalistanis Threatened Indian Personnel In Canada Vancouver: खालिस्तानियों ने कनाडा में भारतीय अफसरों का घेराव करते हुए उन्हें काम नहीं करने देने की धमकी दी है। कनाडा (Canada) के वेंकूवर में भारतीय राजनयिकों (Indian Diplomats) का खालिस्तानियों (Khalistanis) ने घेराव किया। खालिस्तानी गुरुद्वारे के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने जमकर भारत विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को कड़ी सुरक्षा में भारतीय अधिकारियों को गुरुद्वारे से बाहर निकालना पड़ा। दरअसल, खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से बौखलाए हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खालिस्तान के मुद्दे पर ही भारत और कनाडा में तनाव चल रहा है। इस बीच बुधवार को कनाडा के वैंकुवर में भारतीय राजनयिकों ने वहां रहने वाले भारतीय पेंशनरों को लाइफ सर्टिफिकेट देने के लिए एक कैंप लगाया। इस दौरान खालिस्तानी तत्वों ने कैंप का घेराव किया। भारतीय अधिकारियों ने कैंप खालसा दीवान सोसायटी गुरुद्वारा में लगाया, जो ब्रिटिश कोलंबिया के एबट्सफोर्ड में है, लेकिन इस दौरान उनकी जान खतरे में पड़ गई थी। दरअसल, सिख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन ने धमकी दी थी कि भारतीय अधिकारी जहां जाएंगे, उनका विरोध किया जाएगा। इस धमकी पर कनाडा में भारतीय अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने वादा किया।
कनाडा ने स्पष्ट किया था कि हम भारतीय राजनयिकों को पूरी सुरक्षा देंगे। किसी भी खालिस्तानी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। इसके बावजूद भारतीय राजनयिकों का घेराव चिंताजनक घटना है। वहीं भारतीय राजनयिकों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कनाडा में बड़ी काफी भारतीय रहते हैं। उन्हें पेंशन, इंश्योरेंस जैसी जरूरतों के लिए कागज चाहिए होते हैं। उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने कैंप लगाया था, लेकिन गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानियों ने हंगामा किया। आपत्तिजनक नारे लगाए। डॉक्यूमेंट लेने आए लोगों से भी बदसलूकी की। सरकारी काम में बाधा डाली। हाल ही में खालिस्तानियों ने एक सिख परिवार पर हमला किया था।
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2; क्यों क्वारंटीन किए गए 200 लोग?
23 mins agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
2 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
3 hrs agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
3 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
6 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
19 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
20 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines