Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

गुरुपतवंत पन्नू केस में फंसा अमेरिका, कोर्ट ने कहा- मारने को निखिल हायर किया, सबूत पेश करें 

Khalistani terrorist Gurupatwant Singh Pannu: पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में न्यूयॉर्क की कोर्ट ने अमेरिकी सरकार से तीन दिन में सबूत पेश करने को कहा है।

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Jan 11, 2024 08:20
Khalistani terrorist Gurupatwant Singh Pannu
खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू

Khalistani terrorist Gurupatwant Singh Pannu: न्यूयॉर्क की एक अदालत ने खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी सरकार से जवाब तलब किया है। अमेरिकी डिस्टिक मजिस्ट्रेट विक्टर मारेरो ने सरकार अपना डिटेल जवाब तीन दिन के अंदर देने का निर्देश दिया है।

गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है

न्यूयॉर्क कोर्ट ने यह निर्देश पिटीशनर निखिल गुप्ता की याचिका पर दिया है। निखिल गुप्ता फिलहाल अमेरिकी कोर्ट में हिरासत में है। गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर यह साजिश रची है। यह सरकारी कर्मचारी कौन है इस बारे में अभी पता नहीं चला है। अमेिरकी पुलिस इस सरकारी कर्मचारी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

---विज्ञापन---

कोर्ट ने कहा,  सरकार मामले में हत्या की साजिश रचने संबंधित सबूत पेश करे

सुनवाई के दौरान न्यूयॉर्क की कोर्ट ने निखिल गुप्ता की याचिका पर अमेरिकी सरकार से कहा कि वह मामले में हत्या की साजिश रचने संबंधित सबूत पेश करे। वहीं, सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि निखिल गुप्ता पन्नू को मारने की साजिश कर रहे हैं। वकील का आरोप था कि गुप्ता ने पैसे के बदले इस हत्याकांड की साजिश रची थी।

---विज्ञापन---

पिटीशनर लॉ फॉलो करने वाले इंडियन सिटीजन

सुनवाई के दौरान गुप्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि पिटीशनर लॉ फॉलो करने वाले इंडियन सिटीजन हैं। उन्हें इस साजिश में फंसाया जा रहा है। उनका कहना था कि इन सब आरोपों के बीच उन्हें जान का खतरा तक बना हुआ है।

30 जून से जेल में बंद है निखिल

निखिल गुप्ता भारतीय नागरिक हैं। बीते 30 जून 2023 को आरोप लगने के बाद उन्हें चेक रिपब्लिक की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अमेरिकी पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में लिया। तभी से वह अमेरिकी की गिरफ्त में है।

First published on: Jan 11, 2024 08:20 AM

संबंधित खबरें