अमेरिका में गुरुपर्व समारोह के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय राजदूत के साथ की धक्का-मुक्की

Khalistani supporters scuffle with Indian ambassador: न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू पहुंचे थे। इस दौरान यहां खालिस्तानियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश की।

Indian ambassador Taranjit Singh Sandhu, Khalistani supporters, Taranjit Singh Sandhu, Indian ambassador, America

Khalistani supporters scuffle with Indian ambassador: अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में हिक्सविले गुरुद्वारे में एक कार्यक्रम के दौरान खालिस्तान समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। संधू स्थानीय संगत के साथ लॉन्ग आइलैंड के गुरु नानक दरबार में गुरुपर्व समारोह में भाग ले रहे थे। इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए संधू के साथ धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया। साथ ही गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

धक्का-मुक्की करने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार, न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू पहुंचे थे। लेकिन, यहां खालिस्तानियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश की। इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने कहा कि आपने हरदीप सिंह निज्जर का कत्ल किया और अब पन्नू को मारने की योजना बना रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस कार्यक्रम के दौरान, राजदूत संधू ने गुरु नानक के एकता, एकजुटता और समानता के स्थाई संदेश पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने लंगर में हिस्सा लिया और सभी उपस्थित लोगों के लिए आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन

कनाडा पीएम ने लगाए थे आरोप

बता दें कि कि कुछ महीने पहले कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद भारत ने कड़ी लताड़ लगाते हुए कनाडा को राजनयिक वापस बुलाने की बात कही थी। इस बीच आरोपों के बाद, दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। वहीं, हाल ही में भारत ने कनाडा नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा जारी करना फिर से शुरू किया। ये सेवा करीब 2 महीने तक बंद रही थी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि खालिस्तानी संगठन किसी से छिपा नहीं है। वहीं, कनाडा में इसका काफी दबदबा है। लेकिन अब वे दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में भी अपनी छाप छोड़ना चाहते है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ