---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

आयरिश लेखक पाॅल लिंच ने जीता 2023 का बुकर पुरस्कार, फाइनल में भारतीय मूल की लेखिका को किया परास्त

Irish Writer Paul Lynch win Booker Prize 2023: आयरिश लेखक पाॅल लिंच को उनके उपन्यास प्राॅफेट साॅन्ग के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने फाइनल में भारतीय मूल की लेखिका समेत 6 लोगों को परास्त किया।

---विज्ञापन---

Irish Writer Paul Lynch win Booker Prize 2023: आयरलैंड के लेखक पाॅल लिंच ने 2023 का बुकर पुरस्कार जीता है। उनको यह पुरस्कार ‘प्राॅफेट साॅन्ग’ नामक उपन्यास के लिए मिला है। उन्होंने लंदन में रह रही भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू को हराकर यह पुरस्कार जीता। यह उपन्यास एक परिवार की कहानी पर आधारित है जो कि नई दुनिया के भयानक तौर-तरीकों से जुझ रहा है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 50 हजार पांउड की राशि इनाम में दी जाएगी।

पुरस्कार जीतने के बाद पाॅल लिंच ने कहा कि मैंने पश्चिम के लोकतांत्रिक देशों में अंशाति को देखा है। उन्होंने आगे कहा कि सीरिया की समस्या और शरणार्थी सकंट आज के युग की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। इन सबके बीच मानवीय मूल्यों का पतन हो रहा है। दुनिया के बड़े लोकतांत्रिक देशों को खत्म हो रहे मूल अधिकारों के लिए साथ आना होगा। बता दें कि इस पुरस्कार को जीतने के साथ ही वे आयरलैंड के पांचवे लेखक बन गए हैं। उनसे पहले जाॅन बैनविले, ऐनी एनराइट, राॅडी डाॅयल और आयरिश मर्डोक यह पुरस्कार जीत चुके हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारतीय मूल की लेखिका पिछड़ी

लिंच को यह पुरस्कार साल 2022 के बुकर पुरस्कार विजेता श्रीलंकाई लेखक ‘शेहान करुणातिलका’ ने दिया। इस बार इस पुरस्कार के लिए 6 बड़े दावेदार थे। उनमें केन्या में जन्मीं भारतीय मूल की लेखिका ‘चेतना मारू’ भी शामिल हैं। उन्होंने गुजराती परिवेश पर आधारित वेस्टर्न लेन पर एक उपन्यास लिखा है। मारू के अलावा जोनाथन एस्कोफरी का ‘इफ आई सर्वाइव यू’, सारा बर्नस्टीन का ‘स्टडी फाॅर ओबिडिएंस’, पाॅल हार्डिंग का ‘द अदर ईडन’ इस पुरस्कार के दावेदार थे। बता दें कि अंतिम सूची में जगह बनाने वाले सभी लेखकों को 2,500 पाउंड की राशि दी जाएगी।

News24 Whatsapp Channel

---विज्ञापन---
First published on: Nov 27, 2023 09:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola