केरल के शख्स पर LuLu Group को 1.5 करोड़ का चूना लगाने का आरोप, अबूधाबी पुलिस ने किया अरेस्ट

अरेस्ट किए गए शख्स की पहचान मोहम्मद नियास के तौर पर हुई है। वह LuLu Group के साथ पिछले 15 साल से काम कर रहा था। वह अपने परिवार के साथ अबूधाबी में ही रह रहा था।

Bengaluru Man Killed Wife Dumped Dead Body

पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।

Kerala Man Arrested in UAE:  संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में LuLu Group के एक भारतीय कर्मचारी को अबूधाबी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह व्यक्ति 25 मार्च को कथित तौर पर कंपनी के 6 लाख दिरहम ( 1 करोड़ 36 लाख 8780 रुपये) का चूना लगाकर फरार हो गया था। इस व्यक्ति की पहचान मोहम्मद नियास (28) के रूप में हुई है। वह केरल के कन्नूर जिले का रहने वाला है। नियास अबूधाबी के खालिदिया मॉल में स्थित LuLu Hypermarket में कैश ऑफिस इंचार्ज के तौर पर काम करता था।

विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अबूधाबी में अल-खालिदिया पुलिस सेंटर को रिपोर्ट मिली थी कि एक कारोबारी संस्थान को एक कर्मचारी ने लूट लिया है और पैसे का फर्जीवाड़ा किया है। इसके बाद तुरंत क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन टीम भेजी गईं। जांच के आधार पर आरोपी को रिकॉर्ड समय में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस घटना की जानकारी Lulu Group को 25 मार्च को मिली थी जब मोहम्मद नियास बिना कोई पूर्व जानकारी दिए ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन

15 साल से कंपनी के साथ कर रहा था काम

अन्य कर्मचारियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन भी स्विच्ड ऑफ जा रहा था। कंपनी ने जब इसकी जांच शुरू की तो उसे कथित फर्जीवाड़े के बारे में पता चला। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस के साथ साझा की गई। बताया जा रहा है कि मोहम्मद नियास LuLu Group के साथ पिछले 15 साल से काम कर रहा था। वह अपने परिवार के साथ अबूधाबी में ही रह रहा था। इस घटना को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ