अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की हेल्थ का अपडेट आया है. उनके बेटे हंटर बाइडेन ने BBC को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता जो बाइडेन का हड्डियों का कैंसर पूरे शरीर में फैल गया है औ अब उनकी हालत दर्दनाक है, क्योंकि उन्हें हड्डियों में असहनीय दर्द होता है. इसलिए वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में ज्यादा नजर नहीं आते. उनका कैंसर लगातार बढ़ रहा है और पूरे परिवार को इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा. हड्डियों में मेटास्टेसिस हो गया है, जिसने उनके शरीर को इतना कमजोर बना दिया है कि वे चल-बैठ नहीं सकते, चलना या कहीं बाहर जाना तो दूर की बात है.
डोनाल्ड ट्रंप का जो बाइडेन को झटका, खत्म किए उनके कार्यकाल के 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर और डॉक्यूमेंट
मई 2025 में बाइडेन को डिटेक्ट हुआ था प्रोस्टेट कैंसर
वहीं जो बाइडेन के प्रवक्ता ने हंटर बाइडेन के खुलासे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने बताया कि 83 वर्षीय जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है, जिसका खुलासा मई 2025 में हुआ था. डॉक्टर ने बताया है कि उनकी बीमारी के बारे में तब पता चला था, जब बीमारी उनकी हड्डियों में फैल चुकी थी. पूर्व राष्ट्रपति रेडियोएक्टिव और हार्मोन थेरेपी करवा रहे थे. वे लगातार दवाइयां भी ले रहे हैं और डॉक्टरों की देख-रेख में उनका उपचार चल रहा है. डॉक्टर रेगुलर उनके टेस्ट भी करते हैं, जिनकी रिपोर्ट के बारे में उनके परिजनों को क्लीयर बता दिया जाता है.
अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने थे बाइडेन
बता दें कि साल 2020 का चुनाव जीतकर जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे. उस समय वे अमेरिका का राष्ट्रपति बनने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे. साल 2009 से 2017 तक बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे, लेकिन साल 2021 में उनकी तबियत खराब हुई थी और साल 2025 तक वे अपने टेस्ट कराते रहे. साल 2025 में उन्हें डॉक्टर ने प्रोस्टेट कैंसर के बारे में बताया, बावजूद इसके उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया और सार्वजनिक कार्यक्रम भी जॉइन करते रहे. जून 2026 में शिकागो में बराक ओबामा के राष्ट्रपति पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में वे नजर आए थे.
‘दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित फैसला था यूक्रेन को हमला न करने देना’, जो बाइडेन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
नवंबर 2026 में उनकी उनकी राष्ट्रपति पद की आत्मकथा जारी होने वाली है. लेकिन जिस तरह से उनकी बीमारी फैल रही है और वे दिन प्रतिदिन कमजोर होते जा रहे हैं, उससे अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके पास कितना समय है? ऐसे में अगर वे अपनी बायोग्राफी पहले ही लॉन्च कर दें तो फायदा होगा. परिवार भी यही सलाह उनको दे चुका है.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
49 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines