इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद बड़ा बयान दिया है। मेलोनी ने कहा कि इटली यूक्रेन में रूस के खिलाफ सेना भेजने की कोई योजना नहीं बना रहा है। पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को देखते हुए संभावित युद्धविराम की रक्षा के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया था। मेलोनी ने कहा कि इटली संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी भागीदारों के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है। इटली किसी भी देश की सुरक्षा गारंटियों के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम करना चाहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे यूक्रेन की धरती पर किसी भी संभावित सैन्य बल को भेजने की इच्छुक नहीं हैं।
जंग रोकने में भारत को बता चुकीं अहम
बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री यूक्रेन-रूस संघर्ष को लेकर कह चुकी हैं कि जंग को खत्म करवाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। फरवरी 2022 से ही रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। पिछले साल जब इटली की पीएम ने यह टिप्पणी की थी, उस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की भी उनके साथ मौजूद थे। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद कह चुके हैं कि भारत इस युद्ध को खत्म कराने में कारगर रोल अदा कर सकता है।
चीन से भी अपील कर चुकी हैं मेलोनी
मेलोनी दुनियाभर के देशों से अपील कर चुकी हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करें। ऐसा नहीं करने से आपसी संघर्ष व संकट और बढ़ेगा, इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था प्राकृतिक रूप से प्रभावित होगी। जंग को रोकने में मेलोनी ने चीन से भी कदम उठाने का आग्रह किया था। मेलोनी ने हाल ही में सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा भी की थी। इस दौरान वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से मिली थीं। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। इन समझौतों से ज्यादा जॉर्जिया मेलोनी के मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की तस्वीरों की चर्चाएं हुई थीं। सऊदी अरब जैसे देश में जॉर्जिया मेलोनी ने न तो सिर पर स्कॉर्फ रखा था और न ही अपनी पोशाक में कोई बदलाव किए थे।
यह भी पढ़ें:‘पुलिस हिरासत में पीटा, भूखा रखा…’, एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI अधिकारियों पर लगाए ये गंभीर आरोप
यह भी पढ़ें:झारखंड में हैवान बना पारा शिक्षक, पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; जानें वजह
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
1 hr agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
10 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
12 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
17 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
17 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines