104 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल... उत्तरी गाजा में भूखे लोगों पर इजरायल ने ढाया कहर

Israel Hamas War: उत्तरी गाजा में खाने का पैकेट लेने के लिए जुटे भूखे लोगों पर इजरायली सेना ने गोलीबारी कर दी, जिससे 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, 700 से ज्यादा घायल हो गए। हालांकि, इजरायल ने इन आरोपों से इनकार किया है।

israel hamas war north gaza 104 killed 700 injured

खाने का पैकेट ले रहे थे भूखे लोग, तभी इजरायल ने कर दी गोलीबारी; 100 से अधिक लोगों की मौत

Israel Hamas War: इजरायल ने उत्तरी गाजा में फिर से गोलीबारी की है, जिससे 100 से अधिक फिलिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई।  यह घटना तब हुई, जब लोग खाने का पैकेट लेने के लिए एक ट्रक के पास इकट्ठा हुए थे। फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी गाजा में इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में 104 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली बलों ने जैसे ही गोलीबारी शुरू की, लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए।

घटना में 700 से अधिक लोग घायल

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि घटना के दौरान 104 लोगों की जान चली गई, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि वे मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे ट्रक भीड़ से घिर गए, जिससे भगदड़ मच गई और लोग कुचले गए।  हालंकि, इजरायली रक्षा बल (IDF) के प्रवक्ता डैनियल हरगारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने सहायता काफिले पर कोई हमला नहीं किया था, बल्कि हम वहां लोगों की सहायता कर रहे थे।

इजरायली बलों के गोलीबारी के बाद मची भगदड़

बता दें कि यह घटना शुक्रवार तड़के पश्चिमी गाजा शहर के हारून अल रशीद स्ट्रीट पर ट्रकों के पहुंचे पर घटित हुई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय पत्रकार खादीर अल ज़ानौन ने बताया कि खाने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान इजरायली बलों ने गोलीबारी की, जिससे भगदड़ मच गई और लोग ट्रकों की चपेट में आ गए।

इजरायल और हमास के बीच जंग कब से जारी है?

बता दें कि हमास आतंकियों ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि कई लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा पर हमला कर हजारों आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया। बताया जाता है कि हमास के हमले में इजरायल के 1200 नागरिकों की मौत हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ