रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, कीव पर दागे 540 ड्रोन और 11 मिसाइलें, रिहायशी इलाकों में लगी आग

Russia Air Strike on Kiev: रूस ने यूक्रेन पर फिर हमला किया है। बीती रात रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर स्ट्राइक की। रात भर रूस हवाई हमले करता रहा। करीब 540 ड्रोन और 11 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं। हमले से कीव में काफी तबाही मची है।

Russia Ukraine War | Air Strike | Drone Missile Attack

रूस ने कीव में हमला करके आम नागरिकों को टारगेट किया है।

Russia Air Strike on Kiev: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन एग्रेसिव हो गए हैं। रूस ने रातभर यूक्रेन की राजधानी पर हवाई हमले करके भयंकर तबाही मचाई। यूक्रेन की वायुसेना ने रायटर्स को बताया कि रूस की सेना ने कीव पर करीब 540 ड्रोन और 11 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले में करीब 23 लोग घायल हुए हैं। कीव के 6 जिलों के रिहायशी इलाकों में आग लगने की घटनाएं हुईं। रेलवे स्टेशन को भी नुकसान पहुंचा है। इमारतों और सड़कों पर खड़ी कारें ध्वस्त हो गईं। रात भर कीव में सायरन बजते रहे। लोगों को रूसी सेना के हमले को लेकर पहले ही अलर्ट कर दिया गया था, इसलिए जानी नुकसान कम हुआ, लेकिन माली नुकसान उठाना पड़ा है।

राजधानी कीव रूस की सेना का मेन टारगेट

रॉयटर्स की रिपेार्ट के अनुसार, कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि रूस की सेना का मेन टारगेट राजधानी कीव थी। बीती रात कीव में विस्फोटों और गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोगों जान बचाने को इधर उधर भागते नजर आए। फायर कर्मी इमारतों और कारों में लगी आग बुझा रहे थे। यूक्रेन की वायुसेना ने 450 से ज्यादा ड्रोन आसमान में ही नष्ट कर दिए। देशभर में 8 जगहों पर 9 मिसाइलों से हमले किए गए। गुरुवार देर रात ईस्ट यूक्रेन के शहर पोक्रोवस्क में रूसी सेना की गोलाबारी में 5 लोगों की मौत होने की भी खबर है। रूस की सेना के हमले से कीव में कई रेलवे स्टेशन भी ध्वस्त हुए हैं, जिस वजह से ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा।

ट्रंप से सोमवार को बात करेंगे जेलेंस्की

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने रायटर्स को बताया कि बीते दिन रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बात की थी। बातचीत में पुतिन ने ट्रंप से कहा था कि वे यूक्रेन में अपने टारगेट जरूर पूरे करेंगे, लेकिन सीजफायर के लिए बातचीत करने को तैयार हैं। पुतिन से हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने नाखुशी जताई। इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई नहीं दी थी तो कीव ने चिंता जताई थी कि हथियार नहीं होने से उनकी बचाव क्षमता कम हो जाएगी। इसलिए हथियारों की सप्लाई को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से बात करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ