'वतन की मिट्टी छोड़ी है, आत्मा नहीं', PM मोदी ने त्रिनिदाद में बसे भारतीयों को दिया इंडिया आने का निमंत्रण

PM Modi Trinidad & Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एवं टोबैगो के दौरे पर हैं। यहां पर वह डिनर में शामिल हुए। इस दौरान, उन्होंने सोहारी पत्ते पर खाना खाया। यह टोबैगो के लोगों के लिए सांस्कृतिक महत्व रखता है। पीएम ने त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

PM Modi Trinidad

Photo Credit- ANI

PM Modi Trinidad & Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एवं टोबैगो के दौरे पर हैं। वहां पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। वह त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के रखे डिनर प्रोग्राम में भी शामिल हुए, जहां की तस्वीरें पीएम ने शेयर की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने लोगों को संबेधित किया। उन्होंने कहा कि ‘हम गिरमिटिया समुदाय का डेटाबेस बनाने पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।’ साथ ही पीएम ने भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने के लिए त्रिनिदाद एवं टोबैगो में प्रवासी भारतीयों की तारीफ भी की।

पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गिरमिटिया समुदाय पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘भारत गिरमिटिया समुदाय का डेटाबेस तैयार करने, पूर्वजों की विरासत के बारे में जानने और उसको सहेजकर रखने के लिए एक्टिव होकर काम कर रहा है।’ पीएम ने कहा कि ‘यह कदम त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करने का काम करेगा।’ साथ ही, प्रवासी भारतीय दिवस में प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर की भागीदारी को याद किया गया।


भारत आपका स्वागत करता है- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ‘आज मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रवासी भारतीयों की छठी पीढ़ी को हम OCI कार्ड देंगे।’ पीएम ने कहा कि ‘हम सिर्फ खून या सरनेम से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि अपनेपन से जुड़े हुए हैं। भारत आपका स्वागत करता है और आपको गले लगाता है। मैं आप सभी को भारत आने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।’

‘दिल में रामायण को लेकर गए’

पीएम ने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि ‘हम आप सभी का खुले दिल और गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे।’ पीएम ने कहा कि ‘वे गंगा और यमुना को पीछे छोड़ गए, लेकिन अपने दिल में रामायण को लेकर गए। उन्होंने अपनी मिट्टी छोड़ी, लेकिन अपनी आत्मा नहीं छोड़ी।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वे सिर्फ प्रवासी नहीं थे, वे एक सभ्यता का संदेश देने वाले थे।’ पीएम ने उनके योगदान को देश के हित में बताया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ