बिरयानी खाने गए थे, खौफनाक मौत मिली; ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 44 मरे

Bangladesh Dhaka Building Fire Updates: बांग्लादेश के की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 44 लोग मारे गए। आग की लपटें देखते ही बिरयानी रेस्टोरेंट में भगदढ़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन तब तक लोग बुरी तरह झुलस गए थे। आग इतनी विकराल थी कि फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में ढाई घंटे लगे।

Bangladesh Dhaka Building Fire

रेस्टोरेंट में धधकी आग बुझाने की कोशिश करते फायरकर्मी और सदमे में लोग।

विज्ञापन

Bangladesh Dhaka Building Fire Latest Update: दोस्तों-परिवार के साथ लोग बिरयानी खाने में मशगूल थे, अचानक चीख पुकार मच गई। आग की इतनी विकराल लपटें उठने लगी कि बचाव करने का मौका भी नहीं मिला। करीब 44 लोग मारे गए। शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि पहचानना तक मुश्किल था।

हादसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 29 फरवरी की रात हुआ। बेली रोड पर ग्रीन कोजी कॉटेज नामक 7 मंजिला इमारत में पहले फ्लोर पर बने बिरयानी रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग ने ऊपर की 3 मंजिलों को भी चपेट में ले लिया था। 10 से फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में आग बुझाई।

विज्ञापन

 

करीब 70 लोग रेस्टोरेंट के अंदर बेहोश मिले 

आग की चपेट में आने से तब तक 44 लोग मारे जा चुके थे। 70 से ज्यादा लोगों को बेहोशी की हालत में रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया था। ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में घायलों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन, ढाका-8 के सांसद AFM बहाउद्दीन नसीम कोई पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बचे लोगों को सांस लेने की काफी तकलीफ

बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवात रात करीब पौने 10 बजे आग लगी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने भी आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन ज्यादातर लोगों की हालत काफी खराब थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका। जो लोग जिंदा बचे हैं, उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ