Israel Hamas Conflict What did Hamas terrorists Do With German Woman After Nude Parade: हमास के आतंकियों ने इजराइल में एक जर्मनी की महिला को पकड़कर लिया था और सड़कों पर महिला को न्यूड घुमाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के न्यूड परेड के बाद महिला को लूट लिया था। उसके क्रेडिट कार्ड का यूज गाजा में किया गया था।
हमास की ओर से 7 अक्टूबर की सुबह इजरायली क्षेत्र में पहला रॉकेट लॉन्च करने के तुरंत बाद जर्मनी की महिला ने मोबाइल से अपने माता-पिता से बात की थी। इसके बाद माता-पिता से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी की महिला अपने दोस्तों के साथ इजराइल घूमने आई थी। पेशे से टैटू आर्टिस्ट 30 साल की महिला इजराइल में एक म्यूजिक कंसर्ट में गई थी, उसी दौरान हमास के आतंकियों का हमला हो गया।
जर्मन समाचार आउटलेट डेर स्पीगल के साथ बातचीत में महिला के परिजन ने बताया कि बेटी के बैंक से जानकारी मिली है कि उसके क्रेडिट कार्ड का यूज गाजा में किया गया था। महिला की मां को अब भी उम्मीद है कि उनकी बेटी जिंदा है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को फिलिस्तीनियों के साथ एक कार में बेहोशी की हालत में देखा था।
जानकारी के मुताबिक, जर्मनी की महिला इजराइल के किबुत्ज उरीम के पास ‘फेस्टिवल फॉर पीस’ नाम से आयोजित पार्टी में गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जब हमास लड़ाकों ने आक्रमण किया तो पार्टी में मौजूद लोग रेगिस्तान में भागते दिखे। थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें हमास सैनिकों से घिरी एक पिकअप वैन के पीछे कम कपड़ों में एक महिला बेसुध पड़ी थी। महिला का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसके बालों और टैटू से जर्मनी में मौजूद उसके परिवार के लोगों ने उसकी पहचान की।
इजरायली महिला का भी वीडियो आया था सामने
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें हमास के आतंकियों ने इजराइली लड़की को पकड़ लिया था और बाइक से उसे गाजा की ओर ले गए थे। वीडियो में लड़की अपने जान की भीख मांग रही थी। इजराइली लड़की अपने एक साथी के साथ शनिवार को म्यूजिक कंसर्ट में पहुंची थी, तभी हमास के लड़ाकों ने उसे बंधक बना लिया था।
संबंधित खबरें
'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
35 mins agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
51 mins ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
7 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
8 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
12 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
14 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
15 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
16 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
17 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines