हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईरान पर इजरायल का जवाबी हमला, 4 शहरों में बरसाए बम और दागी मिसाइलें, जवाब न देने का ट्रंप का आदेश दरकिनार

Israel Counter Attacks Iran: मिडिल ईस्ट में फिर से युद्ध छिड़ने के आसार बन गए हैं। वहीं इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के संकेत भी हैं, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप के मना करने के बावजूद नेतन्याहू ने सेना को ईरान पर जवाबी हमला करने का आदेश दिया है। इजरायल की सेना ने ईरान पर बमबारी और मिसाइल अटैक किया है।

विज्ञापन
ईरान और इजरायल के एक दूसरे परह हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव गहरा गया है।

इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमला कर दिया है। इजरायल की सेना ने ईरान के 4 शहरों पर बमबारी की है और मिसाइलें भी दागी हैं। तेहरान, इस्फाहान, तबरीज, मेहराबाद में एयरपोर्ट पर हमले हुए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हमले की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है। IRGC ने बताया कि इजरायली सेना IDF ने ईरानी की सीमा में एंट्री किए बिना बाहर से मिसाइलें दागकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेंगवीर ने धमकी दी है कि अब तेहरान जलना चाहिए। ताजा हमलों के बाद इजरायल में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। अस्तपालों को बंकरों में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है। वहीं मिडिल ईस्ट में अलर्ट जारी हो गया है। ईराक और सीरिया ने भी अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं।

नेतन्याहू ने ट्रंप का आदेश किया दरकिनार

बता दें कि इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को दरकिनार करते हुए ईरान पर हमले किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और हिजबुल्लाह के हमले के बाद नेतन्याहू को फोन करके जवाबी हमला न करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमला किया। जबकि ट्रंप यह भी कह चुके हैं कि फैसले नेतन्याहू नहीं, वे लेते हैं और वे जो फैसले लेंगे, वे नेतन्याहू को भी मानने होंगे। ऐसे में अब नेतन्याहू की इस नाफरमानी का अंजाम क्या होगा? ये वक्त बताएगा।

विज्ञापन

लेबनान से सटे पश्चिमी ईरान में हमले किए

लेबनान से सटे पश्चिमी ईरान में इजरायल की बमबारी जारी है और करज में भी धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। पश्चिम ईरान में अब सायरन बज रहे हैं और लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। एयर डिफेंस सिस्टम इजरायल की बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करके खत्म कर रहे हैं, लेकिन बमबारी से धमाके हो रहे हैं। सबसे ज्यादा हमले इस्फहान में किए जा रहे हैं। वहीं इजरायल की वायुसेना भूमध्य सागर में तैनात युद्धपोतों से हमले का रही है। ईरान बमबारी को रोकने में नाकामयाब रहा है।

ईरान-हिजबुल्लाह ने किए इजरायल पर हमले

बता दें कि बीती रात ईरान और हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए थे। लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले का बदला लेने के लिए इजरायल पर दोनों देशों ने हमले किए थे। इसी हमले का पलटवार करते हुए इजरायल ने हमला किया है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को जवाबी हमला न करने को कहा था, बावजूद इसके इजरायल ने पलटवार किया और अब ईरान इस पलटवार का जवाब दे सकता है, जिससे मिडिल ईस्ट में युद्ध छिड़ सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola