Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Israel Iran war: जहां चुना जाना था ईरान का नया सुप्रीम लीडर, इजरायल ने उस बिल्डिंग को उड़ाया

इजरायल ने ईरान के कोम शहर में 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' की उस इमारत को भी मलबे में तब्दील कर दिया, जहां से ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के चयन की प्रक्रिया होनी थी. रणनीतिक रूप से यह ईरान की धार्मिक और राजनीतिक व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा प्रहार माना जा रहा है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 3, 2026 20:49
Iran Presidential Office Strike

राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमारत को भारी नुकसान पहुंचाया गया. हमले में ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय से लेकर उस इमारत तक को तबाह कर दिया गया है, जहां से देश का अगला सुप्रीम लीडर चुना जाना था. यह कोम शहर में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की इमारत थी. इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है. इजरायल ने दावा किया कि उसकी वायुसेना ने ईरान के ‘लीडरशिप कंपाउंड’ में सटीक हमले किए, जहां राष्ट्रपति कार्यालय और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बिल्डिंग स्थित है.

सेंट्रल हेडक्वार्टर को भारी नुकसान

इन इमारतों पर कई ड्रोन गिराए गए, जिससे ईरान की लीडरशिप और सिक्योरिटी स्ट्रक्चर को गहरा झटका लगा. इन हमलों में ईरानी सरकार के मुख्य दफ्तरों, सैन्य प्रतिष्ठानों और उनके सेंट्रल हेडक्वार्टर को भारी नुकसान पहुंचा है. IDF के मुताबिक, इजरायली वायुसेना ने अपनी खुफिया जानकारी के दम पर ईरान के उस कमांड मुख्यालय को भी निशाना बनाया, जिसे ईरान की सबसे सुरक्षित संपत्तियों में गिना जाता था. इस परिसर में ईरान का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला मंच मौजूद था. इजरायल का कहना है कि यह हमला पूरी तरह से सटीक खुफिया जानकारी पर आधारित था.

---विज्ञापन---

क्यों भड़की है यह आग?

यह जवाबी कार्रवाई उस समय हुई है जब ईरान की ओर से इजरायल और उन खाड़ी देशों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं, जहाँ अमेरिकी सैन्य अड्डे स्थित हैं. शनिवार से शुरू हुए अमेरिका और इजरायल के इन संयुक्त हमलों ने मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 08:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.