Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? ट्रंप का जीत का दावा, ईरानी नेता के X पर पोस्ट हुई तलवार वाली तस्वीर का क्या मतलब

Iran Israel War: अमेरिका और इजरायल ने हमले में खामेनेई के मारे जाने का दावा किया हे, लेकिन ईरानी मीडिया ने दावे को खारिज किया। वहीं ट्रंप के ऐलान से पहले खामेनेई के X पर पोस्ट हुई उनकी तस्वीर ने स्थिति को उलझा दिया। ऐसे में अब यह सवाल बन गया हहै कि खामेनेई जिंदा हैं या नहीं?

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 1, 2026 10:46
Israel-Iran War.
इजरायल ने ईरान पर हमला करके भयंकर तबाही मचाइ है।

Iran Israel War Update: इजरायल ने ईरान केस सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने का दावा किया है। खुद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई के खत्म होने का दावा किया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमले ममें खामेनेई के मारे जाने का दावा किया और कहा कि इतिहास का सबसे दुष्ट व्यक्ति खामेनेई मारा गया। इसके साथ ही ईरान पर अमेरिका की जीत का ऐलान किया, लेकिन ईरानी मीडिया ने इन्हें अफवाह बताते हुए स्पष्टीकरण दिया है।

सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, 40 दिन के शोक का ऐलान

---विज्ञापन---

ईरान का बहू-दामाद और पोती की मौत का दावा

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि खामेनेई जिंदा हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। हमले में उनकी बहू, दामाद और पोती की मौत हुई है, लेकिन खामेनेई ठीक हैं और सुरक्षित जगह पर हैं। ऐसे में दावों के बावजूद, खामेनेई की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं ट्रंप की पोस्ट से कुछ ही मिनट पहले खामेनेई के आधिकारिक पेज पर उनकी एक तस्वीर अपलोड हुई, जिसमें वे तलवार पकड़े हुए दिख रहे थे। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था नामी हैदर (उन पर शांति हो) के नाम पर।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में क्या लिखा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि दुनिया के इतिहास के सबसे क्रूर नेताओं में से एक अली खामेनेई मारा गया है। इससे न केवल ईरान के लोगों के साथ न्याय हुआ है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनियाभर के उन कई देशों के लोगों के साथ भी न्याय हुआ है, जिन्हें खामेनेई और उसके गुंडों ने मार डाला या क्षत-विक्षत कर दिया था। खामेनेई अमेरिका की खुफिया एजेंसियों और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका।

---विज्ञापन---

सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कैसे हुई मौत? जानें हमले की इनसाइड स्टोरी

शांति स्थापना तक हमले जारी रखने का ऐलान किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि ईरान के लोगों के लिए अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा मौका है। IRGC, सैन्य और सुरक्षा एवं पुलिस बल अब अमेरिका से लड़ना नहीं चाहते और हमसे छूट मांग रहे हैं। अभी उन्हें छूट मिल सकती है, लेकिन बाद में उन्हें केवल मौत मिलेगी। खामेनेई की मौत के साथ-साथ ईरान देश भी एक ही दिन में बुरी तरह से तबाह हो गया है। यह हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने के हमारे उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते हैं।

First published on: Mar 01, 2026 06:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.