Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘ईरान के सुप्रीम लीडर हैं बेहोश…’, मोजतबा खामेनेई को लेकर नई रिपोर्ट्स में दावा

Iran Israel War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बेहोश होने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो गंभीर हालत में कोम शहर में इलाज करा रहे हैं और फिलहाल देश चलाने की स्थिति में नहीं हैं.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Apr 7, 2026 18:26
Mojtaba Khamenei
Credit: Social Media

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और इस समय बेहोशी की हालत में हैं. बताया जा रहा है कि उनका इलाज ईरान के पवित्र शहर कोम में चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जानकारी एक खुफिया दस्तावेज (इंटेलिजेंस मेमो) के जरिए सामने आई है, जो अमेरिका और इजरायल की एजेंसियों की जानकारी पर आधारित बताया जा रहा है. इसमें दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई इतनी गंभीर हालत में हैं कि वे फिलहाल किसी भी तरह का सरकारी फैसला लेने की हालत में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: ‘आज एक सभ्यता खत्म हो जाएगी…’, ईरान पर बमबारी के बीच डोनाल्ड ट्रंप की धमकी

---विज्ञापन---

अटैक में घायल हुए थे मोजतबा

बताया जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई को फरवरी के आखिर में हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में चोट लगी थी. इसी हमले में उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इन हमलों के बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन हुआ और मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया. लेकिन तब से ही उनकी सेहत और मौजूदगी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं और उनकी ओर से जारी बयान भी संदिग्ध हैं.

जारी है इलाज

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई को कोम शहर में इलाज के लिए रखा गया है, जो ईरान का धार्मिक केंद्र माना जाता है. यही वह जगह भी है जहां उनके पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां हुई. ईरान इस समय अमेरिका और इजरायल के साथ गंभीर संघर्ष में उलझा हुआ है. ऐसे समय में सुप्रीम लीडर का फैसला लेने में सक्षम न होना ईरान के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. हालांकि, अभी तक ईरान की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध के दौरान इस तरह की खबरें ‘इंफॉर्मेशन वॉरफेयर’ का हिस्सा भी हो सकती हैं, इसलिए पूरी सच्चाई सामने आने में समय लग सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: [LIVE] US-Iran-Israel War News: खार्ग पर हमलों के बाद ट्रंप की चेतावनी, बोले- ‘पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी’

First published on: Apr 07, 2026 06:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.