Hormuz Strait New Update: ईरान और अमेरिका में सीजफायर के बाद ईरान पूरी दुनिया को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर ट्रांजिट चार्ज लगाने का प्लान बनाया है, यानी ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के जरिए भारी भरकम कमाई करने की योजना बनाई है। बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते पूरी दुनिया को 20 प्रतिशत कच्चा तेल, LPG और LNG सप्लाई होती है। इस सप्लाई पर अब ईरान टोल टैक्स वसूलेगा।
चीन ने अमेरिका और ईरान में कैसे कराया सीजफायर, क्या है 26 फोन कॉल का राज? 3 पॉइंट में जानें मामला
प्रति बैरल कच्चे तेल पर टैक्स लगाने का प्लान
ET की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान प्रति बैरल कच्चे तेल पर 1 डॉलर ट्रांजिट चार्ज लगाने का फैसला ले सकता है। अगर ईरान चार्ज वसूलता है तो इससे ईरान को प्रतिवर्ष 70 से 80 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.43 लाख करोड़ से लेकर 7.4 लाख करोड़ रुपये तक की इनकम हो सकती है। यह रकम ईरान के तेल निर्यात से होने वाली कमाई से ज्यादा है। वहीं अगर ईरान ने टैक्स वसूलना शुरू किया तो उसे दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में शामिल होने में देर नहीं लगेगी।
कच्चे तेल के निर्यात से ईरान को भारी कमाई
बता दें कि ईरान ने साल 2023 में कच्चे तेल के निर्यात से 41.1 बिलियन डॉलर कमाए थे। साल 2024 में यह कमाई 46.7 बिलियन डॉलर थी। साल 2026 में इनकम बढ़कर139 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं वर्तमान समय में ईरान 1.6 मिलियन बैरल कच्चा तेल प्रतिदिन निर्यात कर रहा है। क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट के संकरे मोड़ वाले रास्ते पर ईरान का कंट्रोल है, इसलिए ईरान अब उस कंट्रोल का फायदा टैंकरों से टोल वसूलकर कमाई करके उठाना चाहता है।
जंग के कारण ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद की थी
बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध का होर्मुज स्ट्रेट पर सबसे ज्यादा असर पड़ा था। हमले होने के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था। इस वजह से दुनियाभर के करीब 180 तेल टैंकर फंस गए थे। वहीं पूरे खाड़ी क्षेत्र में 1000 से ज्यादा टैंकरों की लाइन और भीड़ लग गई थी। वहीं होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनियाभर के कई देशों में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया था। होर्मुज के ईरान वाले रास्ते को देखते हुए टैक्स वसूलने की योजना बन रही है।
संबंधित खबरें
होर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
55 mins agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
9 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
9 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
14 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
14 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines