News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Iran Israel News : ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है। अमेरिका ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से सरेंडर करने को कहा था, तो ईरान ने सीधे अमेरिका को ही शांत रहने की नसीहत दे डाली। इसके बाद स्थिति और बिगड़ती दिखाई दे रही है। अब दुनिया के बड़े नेता ने मध्यस्थता की पेशकश की है।
बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान-इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष में मध्यस्थता की पेशकश की है। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से बातचीत के दौरान कहा कि रूस ईरान और इजराइल के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।
उन्होंने तनाव कम करने के लिए संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि वे इस विचार का स्वागत करेंगे कि पुतिन इस संघर्ष के मध्यस्थ बनें।
रूस और संयुक्त अरब अमीरात के दोनों नेताओं ने “ईरानी-इजराइली संघर्ष के लगातार बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसके पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।” इजराइल ने ईरान के सैन्य और परमाणु कार्यक्रम पर हवाई हमले किए और इसके जवाब में ईरान ने भी रॉकेट और ड्रोन से हमला किया। युद्ध शुरू होने के बाद दोनों देशों में कई नागरिक मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें : कौन थी अतेफेह सहालेह? लोग बोले- ईरान पर लगा है जिसका ‘श्राप’!
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिकी सेना ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या करने की कोशिश कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने तेहरान से “बिना शर्त आत्मसमर्पण” करने के लिए कहा। इससे तनाव और बढ़ गया है।
वहीं इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि उसने 13 जून से अब तक 1,100 ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक IDF का कहना है कि बुधवार सुबह पश्चिमी ईरान में लगभग 40 ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। बता दें कि इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच 110 भारतीय छात्रों को आर्मेनिया पहुंचाया गया, जिनमें से 90 छात्र कश्मीर से हैं। ईरान में 4,000 से अधिक भारतीय रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।