Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

’20 लाख डॉलर चुकाओ, सेफ रूट पाओ…’, होर्मुज की खाड़ी में ईरान ने जारी किया नक्शा

होर्मुज की खाड़ी में ईरान का बड़ा खेल! समुद्र में बिछाईं घातक माइन्स और जारी किया 'सुरक्षित रास्तों' का नया नक्शा. अब ईरान के तट से गुजरने के लिए जहाजों को चुकाने होंगे 20 लाख डॉलर, जानें दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग पर क्या है पूरी साजिश.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Apr 9, 2026 16:53
Strait of Hormuz

खाड़ी देशों से होने वाले तेल व्यापार के सबसे महत्वपूर्ण रास्ते ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने अब इस समुद्री मार्ग पर अपना नियंत्रण और मजबूत करने के लिए एक नया ‘जाल’ बुना है. ईरान की ओर से एक आधिकारिक नक्शा जारी किया गया है, जिसमें जहाजों के लिए नए ‘सुरक्षित गलियारों’ की जानकारी दी गई है. ईरान ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया है कि इस इलाके के पारंपरिक व्यापारिक मार्ग अब सुरक्षित नहीं हैं. नक्शे के जरिए पुष्टि की गई है कि समुद्री रास्तों पर ‘नेवल माइन्स’ का खतरा है.

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस इलाके में कम से कम एक दर्जन ‘महाम-3’ और ‘महाम-7’ नौसेना माइन्स तैनात की हैं. ये माइन्स पानी के नीचे छिपे ऐसे विस्फोटक हैं जो किसी भी बड़े जहाज को पल भर में तबाह कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

सुरक्षित रास्ते के बदले भारी वसूली

ईरानी प्रशासन अब दुनिया भर के जहाजों को इस खतरे से बचने के लिए अपने तट के करीब से गुजरने का निर्देश दे रहा है. हालांकि, यह ‘सुरक्षित रास्ता’ मुफ्त नहीं है. जानकारी के मुताबिक, ईरान अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों को छोड़कर बाकी देशों के जहाजों को सुरक्षा का भरोसा दे रहा है, लेकिन इसके बदले में 20 लाख डॉलर (करीब 16 करोड़ रुपये) तक का शुल्क (फीस) मांगा जा रहा है.

ईरान के तट से गुजरना होगा अनिवार्य

नए नक्शे के अनुसार, अब जहाजों को ईरान के समुद्री सीमा के बेहद करीब से गुजरना होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर कब्जा करने और मोटी कमाई करने की ईरान की एक सोची-समझी रणनीति है. अगर जहाज इस नए कॉरिडोर का पालन नहीं करते हैं, तो उन पर समुद्री माइन्स से टकराने का सीधा खतरा बना रहेगा. वैश्विक व्यापार के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है क्योंकि दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2026 04:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.