ईरानी बंदरगाह पर कैसे हुआ इतना भयानक विस्फोट, भारत पर क्या पड़ेगा असर?

ईरान के बंदरगाह पर जोरदार धमाका हुआ। आसमान में धुएं के विशाल गुब्बार उठ रहे हैं। इस आगजनी में कई लोग जख्मी हो गए। इस घटना को लेकर कई वीडियो सामने आई हैं। ईंधन टैंकों की वजह से यह हादसा हुआ।

IMAGE (72)

ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ, जिससे भीषण आग लग गई। आसमान में धुएं का विशाल गुब्बार उड़ता दिखाई दे रहा है। इस विस्फोट से अफरातफरी मच गई और 500 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा है। बताया जा रहा है कि राजई बंदरगाह पर ऑयल कंटेनरों की वजह से यह विस्फोट हुआ।

विज्ञापन

ईरान के होर्मोज्गान प्रांत के बंदर अब्बास शहर में राजई बंदरगाह स्थित है। बंदर अब्बास शहर से यह बंदरगाह 32 किलोमीटर दूर होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थित है। यह ईरान का व्यापारिक बंदरगाह है। इसी राजई बंदरगाह से देश के 80-85 प्रतिशत से अधिक बाहरी व्यापार होता है। यह एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र है। राजई बंदरगाह पर कंटेनर, सामान्य कार्गो, बल्क कार्गो, तेल उत्पाद, खाद्य तेल, बंकरिंग, खनिज और भंडारण सेवाएं उपलब्ध हैं। राजई बंदरगाह से भारत का व्यापारिक संबंध है।

विज्ञापन

जानें ईरानी बंदरगाह से भारत का क्या है संबंध?

ईरान के बंदरगाह में हुए विस्फोट से भारत के व्यापार पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि राजई बंदरगाह और भारत के बीच महत्वपूर्ण संबंध हैं। यह बंदरगाह कंटेनर यातायात और तेल भंडारण का मेन सेंटर है और यह भारत के लिए मध्य पूर्व और मध्य एशिया तक पहुंचने की कनेक्टिविटी है। राजई बंदरगाह भारत, ईरान और रूस के बीच एक महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग है। इसी बंदरगाह से होकर भारत का माल मध्य एशिया और यूरोप तक पहुंचता है। राजई बंदरगाह और भारत के बीच का संबंध व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग का है।

विज्ञापन

कंटेनर ट्रैफिक कंट्रोल करता है राजई बंदरगाह

राजई बंदरगाह की ओर से मुख्य रूप से कंटेनर ट्रैफिक कंट्रोल किया जाता है, जिसमें तेल टैंक और पेट्रोकेमिकल इकाइयां उपस्थित हैं। इसकी वजह आग बढ़ती जा रही है। ईरानी मीडिया ने बताया कि ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने बंदरगाह के निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया। ये प्रतिबंध अगले आदेश तक लगा रहेगा।

विज्ञापन

ईरानी बंदरगाह के निर्यात पर रोक

ईरान सरकार द्वारा राजई बंदरगाह के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध से भारत के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभीतक किसी ने कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ