Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

भारत ने पड़ोसी देश को दी सौगात, नेपाल को सौंपी 250 SUV और डबल-कैब पिकअप, जानिए कहां होगा इनका प्रयोग

नेपाल में इसी साल आम चुनाव होने हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। नेपाल ने भारत सरकार ने खास मदद की मांग की है। नेपाल में भारतीय दूतावास ने नेपाल की मांग को पूरा भी कर दिया है। इसमें 250 से ज्यादा एसयूवी और डबल कैब पिकअप गाड़ियां शामिल हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Jan 30, 2026 12:10

नेपाल में जेनजी प्रदर्शन से ओली सरकार का तख्तापलट हो गया था। फिलहाल सुशीला कार्की नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री का कार्य संभाल रही हैं। इसी मार्च में नेपाल में आम चुनाव होने हैं। इसको लेकर नेपाल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव में नेपाल ने भारत से भी मदद की मांग की है। पड़ोसी देशों के लिए भारत ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया है। भारत ने नेपाल को 250 से अधिक एसयूवी और डबल-कैब पिकअप दी हैं। यह चुनाव के कार्य में लगेंगी। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

भारतीय दूतावास ने बताया कि यह नेपाल चुनाव में मदद की दूसरी किस्त है। नेपाल सरकार को भारतीय दूतावास के कार्यवाहक प्रभारी द्वारा वित्त मंत्री रामेश्वर प्रसाद खनाल और कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से गाड़ियां सौंपी गईं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नेपाल में चुनावी सरगर्मियां तेज, बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित, 5 मार्च को होंगे मतदान

दूतावास ने बताया कि नेपाल सरकार ने इसके लिए भारत से अनुरोध किया था। इसलिए भारत सरकार आगामी चुनावों से संबंधित तैयारियों के लिए वाहन और अन्य सामग्री उपहार स्वरूप दे रही है। चुनाव के लिए इस सहायता की पहली किस्त गत 20 जनवरी को दी गई थी। बताया कि आने वाले हफ्तों में और भी खेप मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Nepal Currency: अब चीन में छपेगी नेपाल की करेंसी, आखिर भारत ने क्यों किया किनारा?

बता दें कि नेपाल में आगामी 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव होना है। इसको लेकर वहां की राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व पत्रकार रवि लामिछाने ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।

First published on: Jan 30, 2026 07:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.