हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: जन..गण..मन की धुन पर तिरंगे में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा, PM मोदी के इस अभियान की दिखी झलक

विज्ञापन
Burj Khalifa

Burjkhalifa: भारतवंशियों ने मंगलवार को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस आन, बान और शान से मनाया। इस खास उत्सव का गवाह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत भी बनी। दुबई की बुर्ज खलीफा बिल्डिंग भारतीय तिरंगे से रौशन हुई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जन, गण, मन की धुन भी सुनाई दे रही है।

भारत-यूएई की दोस्ती हमेशा कायम रहे

बुर्ज खलीफा पर भारतीय तिरंगा फ्लैश किया गया। तिरंगे के अलावा भारतीयों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का नाम भी दर्शाया गया। साथ ही महात्मा गांधी की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई। फिर लिखा गया कि भारत-यूएई की दोस्ती हमेशा कायम रहे।

देखें VIDEO…

पाकिस्तानियों ने की थी नारेबाजी

बता दें कि मित्र देशों के राष्ट्रीय ध्वज और उनके प्रतीकों को बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया जाता है। 13 अगस्त को पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज देर रात प्रदर्शित किया गया था। बुर्ज खलीफा के आसपास तमाम पाकिस्तानी पहुंच गए थे। लेकिन जब ध्वज नहीं देखा तो उन्होंने हंगामा भी किया था। कुछ लोग नारेबाजी करते दिखे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मैं हिंदू की हैसियत से आया, रामकथा सुनने पहुंचे ब्रिटिश PM ऋषि सुनक, जय सियाराम से शुरू की बात, देखें VIDEO

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola