Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘अच्छा हुआ वो मर गया क्योंकि…’, कौन थे रॉबर्ट मुलर और इनकी मौत पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों जताई खुशी?

Robert Mueller Death: रॉबर्ट मुलर की मौत पर राष्ट्रपति ट्रंप ने खुशी जताई है और सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर कहा कि अच्छा हुआ वह मर गया। 81 साल की उम्र में वह मरा और उनके दुनिया से चले जाने पर मैं खुश हूं।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 22, 2026 07:54
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मुलर की मौत पर सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है।

Donald Trump Post: अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया है, लेकिन उनके निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताई है। क्योंकि मुलर ने ट्रंप के 2016 के चुनाव अभियान और रूस सरकार के बीच संबंधों की जांच का नेतृत्व किया था। इसलिए मुलर की मौत पर ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया। अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गया। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रंप बोले- होर्मुज स्ट्रेट खोलो नहीं तो अंधेरे में डूबो देंगे, पावर प्लांट्स तबाह कर देंगे

---विज्ञापन---

सितंबर 2001 में FBI का डायरेक्टर बनाया गया था

बता दें कि मुलर का पूरा नाम रॉबर्ट मुलर III था। मुलर को 9/11 के आतंकी हमले एक सप्ताह पहले 4 सितंबर 2001 को ही अमेरिका का छठा FBI निदेशक बनाया गया था। आतंकी हमले के बाद FBI को कानून प्रवर्तन एजेंसी से बदलकर आतंकवाद विरोधी बल में बदलने का श्रेय मुलर को ही जाता है। अमेरिका की इस प्रमुख एजेंसी के निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल 12 साल का रहा। मुलर का FBI प्रमुख के रूप में कार्यकाल दोनों राजनीतिक दलों के राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में रहा।

2013 में रिटायरमेंट के 4 साल बाद नौकरी में आए

बतौर FBI चीफ मुलर को रिपब्लिकन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश द्वारा नामित किया गया था। मुलर साल 2013 में इस पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन 4 साल बाद न्याय विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी द्वारा उन्हें पब्लिक सेवा में वापस बुलाया गया और उन्हें एक विशेष वकील नियुक्त किया गया। उन्हें ट्रंप ने 2016 के चुनाव अभियान के समय रूस के साथ अवैध को-ऑर्डिनेशन किया था, जिसके कारण उनकी पार्टी रिपब्लिकन को पहली बार राष्ट्रपति पद मिला, इसकी जांच सौंपी गई।

---विज्ञापन---

दुनिया में मचा हड़कंप, न्यूक्लियर वार का खतरा मंडराया! ईरान ने इजरायल के 2 परमाणु ठिकानों डिमोना-अराद पर दागी मिसाइल

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने से परहेज किया

22 महीने चली जांच के परिणामस्वरूप 34 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए, जिनमें ट्रंप के कई सहयोगी, रूसी खुफिया अधिकारी और 3 रूसी कंपनियां शामिल हैं। कई लोगों ने अपना जुर्म कबूल किया और उन्हें सजा सुनाई गई। मुलर ने अंततः ट्रंप के खिलाफ आपराधिक अभियोग चलाने से परहेज किया, जिससे कई डेमोक्रेट बेहद निराश हुए। अप्रैल 2019 में जारी की गई उनकी 448 पेजों की रिपोर्ट में ट्रंप के चुनाव अभियान और रूस के बीच महत्वपूर्ण संपर्कों की पहचान की गई थी।

लेकिन इसमें किसी आपराधिक साजिश का आरोप नहीं लगाया गया था। मुलर ने ट्रंप के द्वारा जांच पर लगाम लगाने और यहां तक ​​कि जांच को बंद कराने के प्रयासों के बारे में भी कोर्ट में बताया। हालांकि उन्होंने यह तय करने से इनकार किया कि ट्रंप ने कानून का उल्लंघन किया था, क्योंकि न्याय विभाग की नीति के अनुसार किसी भी मौजूदा राष्ट्रपति पर अभियोग नहीं चलाया जा सकता। मुलर के रवैये और जांच से निराश राष्ट्रपति ट्रंप ने इसलिए रॉबर्ट मुलर के निधन पर खुशी जताई है।

 

 

First published on: Mar 22, 2026 07:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.