'आप बॉस, अमेरिका-इजरायल को रोकें…', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की. ईरानी पक्ष द्वारा जारी ब्योरे में कई अहम बातें सामने आई हैं, जिनमें BRICS की भूमिका पर जोर और क्षेत्रीय शांति के लिए प्रस्ताव शामिल हैं.

iran israel war
विज्ञापन

ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर अहम बातचीत में बड़ी अपील की. जंग शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच दूसरी फोन वार्ता थी. पेजेश्कियन ने भारत से कहा कि BRICS के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में आप अपनी स्वतंत्र भूमिका का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा, “आप BRICS के बॉस हैं”, और ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की आक्रामकता को रोकने में सक्रिय कदम उठाएं. BRICS को क्षेत्रीय और वैश्विक शांति की रक्षा में योगदान देना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं. जानें, दोनों नेताओं ने क्या कहा?

ईरान ने युद्ध की शुरुआत नहीं की

पेजेश्कियान ने साफ कहा कि ईरान ने युद्ध की शुरुआत नहीं की, बल्कि अमेरिका और इजरायल ने बिना किसी वैध कारण के सैन्य हमले शुरू किए. उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और निर्दोष नागरिक मारे गए. एक उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका ने पड़ोसी देशों के ठिकानों से मिनाब शहर के एक गर्ल्स स्कूल पर हमला किया, जिसमें 168 मासूम बच्चियों की मौत हुई.

Advertisment

अमेरिका के दावे को किया खारिज

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका के उस दावे को सिरे से खारिज किया कि अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार रोकने के लिए हमला किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने परमाणु हथियारों का कड़ा विरोध किया था और इसे धार्मिक व प्रशासनिक रूप से प्रतिबंधित किया था. ईरान शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के लिए संयुक्त राष्ट्र सहित सभी मंचों पर बातचीत के लिए तैयार है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. कहा कि ऐसे हमले वैश्विक खाद्य-ऊर्जा सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला के लिए गंभीर खतरा हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और फारस की खाड़ी में जहाजों के निर्बाध आवागमन और नौवहन की स्वतंत्रता पर जोर दिया, क्योंकि यह भारत सहित दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है. मोदी का स्पष्ट संदेश था कि जंग किसी के हित में नहीं है, सभी पक्षों को कूटनीति और संवाद से शांति के रास्ते पर लौटना चाहिए. उन्होंने ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरानी पक्ष के सहयोग की सराहना की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ