Hyderabad Student on US streets: मास्टर डिग्री करने अमेरिका गई हैदराबाद की एक छात्रा शिकागो की सड़कों पर भूख से मरती पाई गई है। मामले की जानकारी के बाद छात्रा की मां ने बेटी को वापस लाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है। भारतीय छात्रा की पहचान हैदराबाद की सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी के रूप में हुई है, जो शिकागो के डेट्रॉइट में ट्राइन यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री कर रही थीं।
छात्रा की मां सैयदा वहाज फातिमा ने कहा, “मेरी बेटी 2021 में मास्टर्स के लिए अमेरिका गई थी। लेकिन, पिछले 2 महीनों से हमारा उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। बाद में हमें पता चला कि बैग, सर्टिफिकेट समेत उसका सारा सामान चोरी हो गया है जिसके बाद वो डिप्रेशन में चली गई। उसकी हालत (स्वास्थ्य) बेहद खराब है।
और पढ़िए – डैशिंग स्टाइल और सिंगल चार्ज पर 100 Km की रेंज, इस सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के दीवाने हुए लोग
ऐसे मामला आया सामने
छात्रा की स्थिति के बारे में तेलंगाना स्थित पार्टी मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान को जानकारी मिली थी। खान ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी ने अगस्त 2021 में अपने मास्टर्स के लिए ट्राइन यूनिवर्सिटी, डेट्रॉइट में एडमिशन लिया था। लेकिन पिछले दो महीनों से उसने परिवार से संपर्क नहीं किया। पिछले कुछ दिनों पहले हैदराबाद के कुछ लड़कों ने उसे शिकागो में एक मस्जिद के बाहर देखा।
छात्रा की मां को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र लिखा और उनसे तुरंत हस्तक्षेप करने के साथ बेटी को जितनी जल्दी हो सके भारत लाने की अपील की। उन्होंने चिट्ठी में जानकारी दी कि उनकी बेटी सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी अगस्त 2021 के दौरान ट्राइन यूनिवर्सिटी से इन्फॉर्मेशन साइंस में मास्टर करने के लिए गई थी।
छात्रा की मां ने चिट्ठी में लिखा कि हाल ही में दो हैदराबादी युवकों के जरिए पता चला कि मेरी बेटी डिप्रेशन की शिकार हो गई है, उसका सारा सामान चोरी हो गया है, जिससे वो अमेरिका की सड़कों पर भूखे मरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अनुरोध है कि कृपया भारतीय दूतावास, वाशिंगटन डीसी, यूएसए और शिकागो, यूएसए में भारतीय वाणिज्य दूतावास से हस्तक्षेप करने और मेरी बेटी को वापस लाने के लिए कहें।
छात्रा की हालत बेहद खराब
मजलिस बचाओ तहरीक पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से छात्रा को वापस लाने की अपील की थी। मेरे ट्वीट के बाद मुझे विदेश मंत्रालय और शिकागो के भारतीय वाणिज्य दूतावास से जवाब मिला कि छात्रा की हालत ऐसी नहीं है कि वो यात्रा कर सके। प्रवक्ता ने कहा कि हम लड़की की देखभाल के लिए उसके माता-पिता को शिकागो भेजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके पास पासपोर्ट नहीं है। हमने आईटी मंत्री केटीआर (तेलंगाना) से अपील की है कि वे उन्हें पासपोर्ट और हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से वीजा दिलाने में मदद करें।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
35 mins agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
3 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
4 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
8 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
12 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
14 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
14 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
14 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines