हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्रंप ने कैसे गढ़ी सीजफायर की कहानी? एक के बाद एक 10 ट्वीट कर खुद को बताया 'मसीहा'

Israel Iran Ceasfire Script: ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया तो राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इजरायल में सीजफायर होने की कहानी गढ़ दी। हालांकि अभी तक इजरायल और ईरान ने सीजफायर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ट्रंप ने सीजफायर की स्क्रिप्ट लिखकर पूरी दुनिया के सामने खुद को मसीहा और अमेरिका को सुपरपावर बताया है।

विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप अपने ट्वीट्स को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

How Trump Wrote Ceasefire Script: इजरायल और ईरान में 12 दिन से चल रही जंग चरम पर थी। अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया था, लेकिन जैसे ही ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों को टारगेट किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल में सीजफायर की कहानी गढ़ दी। अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखनी शुरू कर दी। बीती रात से लेकर आज सुबह तक ट्रंप एक के बाद एक 10 ट्वीट कर चुके हैं, जिनके जरिए ट्रंप ने एक बार फिर खुद को ‘मसीहा’ साबित करने की कोशिश। अमेरिका को एक बार फिर ‘सुपरपावर’ बताया। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर कराने के लिए ट्रंप के मंत्री भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, मतलब ट्रंप खुद ही अपनी बड़ाई कर रहे हैं और खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ट्रंप ने सीजफायर की कहानी कैसे गढ़ी और क्या ट्वीट किए?

ट्रंप का सबसे पहला ट्वीट

इजरायल और ईरान में सीजफायर की स्क्रिप्ट लिखने की शुरुआत राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पोस्ट से की। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखी कि अमेरिकाने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। इसके बदले में ईरान ने बेहद कमजोर प्रतिक्रिया दी और इस तरह की प्रतिक्रिया की हमें उम्मीद थी, लेकिन ईरान ने बहुत प्रभावी ढंग से इसका जवाब दिया है। अमेरिका के सैन्य ठिकानें पर 14 मिसाइलें दागी, 13 को गिरा दिया गया। 1 को छोड़ दिया गया, क्योंकि वह गलत दिशा में जा रही थी। मुझे यह रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है कि ईरान के हमले में किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है और शायद ही बेस को कोई नुकसान हुआ हो। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीद है कि आगे कोई नफरत नहीं होगी। मैं ईरान को हमले के बारे में पहले से सूचित करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिस वजह से किसी की जान नहीं गई और कोई भी घायल नहीं हुआ। शायद ईरान अब क्षेत्र में शांति और सद्भाव की ओर बढ़ सकता है और मैं उत्साहपूर्वक इजरायल को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

ट्रंप ने दूसरा ट्वीट लिखा

सभी को बधाई! इजरायल और ईरान के बीच पूरी तरह से सहमति बन गई है कि 12 घंटों के लिए पूर्ण और संपूर्ण युद्ध विराम होगा (अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे!), इसके बाद ईरान-इजरायल के युद्ध को समाप्त माना जाएगा! आधिकारिक तौर पर ईरान युद्ध विराम की शुरुआत करेगा और 12वें घंटे में इजरायल युद्ध विराम की शुरुआत करेगा। 24वें घंटे में 12 दिवसीय युद्ध के आधिकारिक अंत को दुनिया द्वारा सलामी दी जाएगी। प्रत्येक युद्ध विराम के दौरान दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक रहेगा। इस धारणा पर कि सब कुछ वैसा ही काम करेगा, जैसा कि होना चाहिए, जो कि होगा। मैं दोनों देशों इजरायल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उनके पास 12 दिवसीय युद्ध को समाप्त करने के लिए सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता है। यह युद्ध सालों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और न ही कभी होगा! भगवान इजरायल को आशीर्वाद दें, भगवान ईरान को आशीर्वाद दें, भगवान मध्य पूर्व को आशीर्वाद दें, भगवान संयुक्त राज्य अमेरिका को आशीर्वाद दें और भगवान पूरी दुनिया को आशीर्वाद दें!

विज्ञापन

ट्रंप का तीसरा ट्वीट

कतर ने शांति प्रयास करते हुए ईरान और अमेरिका में समझौते की बहुत कोशिश की, लेकिन जब ईरान को हमला करना हुआ तो उन्होंने कतर को ही टारगेट किया गया। इसलिए ट्रंप ने एक ट्वीट लिखकर कतर को खास तौर से धन्यवाद दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं कतर के अत्यंत सम्मानित प्रधानमंत्री को शांति की दिशा में उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। कतर में अमेरिकी बेस पर आज हुए हमले के बारे में मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि किसी भी अमेरिकी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कतर का कोई भी नागरिक मारा नहीं गया या घायल नहीं हुआ है। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद! इसके बाद चर्चा छिड़ी की ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर कराने में कतर ने मध्यस्थता की है।

 

ट्रंप का चौथा ट्वीट

विज्ञापन

इजराइल और ईरान एक साथ मेरे पास आए और कहा, शांति! मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं! दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है और फिर भी अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इजराइल और ईरान का भविष्य असीमित है, और महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola