हमास ने दुनिया को चौंकाया, मां-बेटी को ‘मानवीय कारणों’ से किया रिहा

Hamas Released US Hostages: हमास के प्रवक्ता अबू उबैदा ने बताया कि मानवीय कारणों से दो अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दिया है।

---विज्ञापन---

Hamas Released US Hostages: इजरायल-हमास के बीच पिछले 14 दिनों से जारी जंग में 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के आतंकी हमलों को इजरायल ने मानवता पर प्रहार बताया है, लेकिन इस बीच हमास ने एक फैसला लेकर दुनिया को चौंका दिया।

हमास के प्रवक्ता अबू उबैदा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हमास की सशस्त्र शाखा इज अल-दीन अल-कसम ब्रिगेड ने ‘कतर की मध्यस्थता’ के प्रयासों के जवाब में मानवीय कारणों से दो अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दिया है। ये बंधक एक मां और उसकी बेटी हैं। दरअसल, इस मामले में कतर ने मध्यस्तता की है। हालांकि इजरायल और अमेरिका ने इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

दुनिया को साबित करने के लिए किया

अबू उबैदा ने कहा कि उन्होंने नागरिकों को मानवीय कारणों से अमेरिकी लोगों और दुनिया को यह साबित करने के लिए रिहा किया है कि जो बाइडेन और उनके फासीवादी प्रशासन द्वारा किए गए दावे झूठे और निराधार हैं। हमास का कहना है कि उसके पास लगभग 200 बंधक हैं। जबकि 50 अन्य को एन्क्लेव में अन्य सशस्त्र समूहों ने पकड़ रखा है। हवाई हमलों में 20 से अधिक बंधक मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें: Israel hamas war : लेबनान बॉर्डर के नजदीकी शहर से 20 हजार से अधिक लोगों को हटाएगा इजरायल

इजरायल जमीनी आक्रमण के लिए तैयार

दूसरी ओर इजरायल का कहना है कि वह हमास का सफाया करते हुए बंधकों को मुक्त कराने के लिए कार्य करेगा। जमीनी आक्रमण के लिए इजरायल ने टैंक और सैनिकों को तैनात कर दिया है। फिलिस्तीनियों को गाजा के उत्तर को खाली करने के लिए कहा है। इजरायल ने यह भी कहा है कि जब तक इजरायली बंधकों को मुक्त नहीं किया जाता, तब तक एन्क्लेव की उसकी पूर्ण नाकाबंदी का कोई अंत नहीं होगा।

First published on: Oct 21, 2023 12:33 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें