हमास ने बनाया बंधक, 55 दिन बेड़ियों की कैद, बच्चों के कमरे में रेप, इजराइली महिला ने सुनाई आपबीती

Israeli-Hamas War: 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला किया था। जिसके बाद से आज तक ये जंग थमी नहीं है। इस जंग में कई ऐसी क्रूरता की कहानियां सामने आई हैं, जिनको सुनकर रूह कांप जाती है।

hamas rape hostage women
विज्ञापन

Israeli-Hamas War: जब हमास ने इजराइल पर हमला किया उस वक्त इजरायली महिला को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान उस महिला के साथ क्रूरता की सारी हदें पार की गईं। हमास के कब्जे से छूटकर वापस आई इस महिला ने आपबीती सुनाई है। महिला ने बताया कि लगभग 55 दिनों तक हमास ने उसको जंजीरों से बांधकर रखा, और इस दौरान हमास के लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न भी किया।

7 अक्टूबर को बनाया गया था बंधक

40 साल की अमित सौसाना को 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंधक बनाया गया था। जिसको गाजा के एक घर में घर तीन हफ्तों तक जंजीरों में बांधकर रखा गया। इस घर में महिला की रखवाली करने के लिए दो लोगों को लगाया गया था। इस दौरान महिला को हमेशा मौत का आभास होता रहता था। अमित का कहना है कि उसको मौत से कहीं ज्यादा डर सड़कों पर घुमाए जाने का था।

विज्ञापन

अमित मीडिया से बात करते हुए कहती हैं कि बंदूक की नोक पर उनके साथ रेप किया गया। आगे बताती हैं कि रखवाली करने के लिए जो आदमी था वो हाथ में बंदूक लिए रहता था, जो दिखने में बहुत डरावना लगता था। वो मुझे डराने के लिए राक्षस की तरह हंसता था। जब मुझे वहां ले जाया गया तो उस आदमी से बचने के लिए मैंने खुद को तौलिये से ढक लिया, जिसे वो हटाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद महिला के साथ रेप बच्चों के कमरे में किया गया।

55 दिन बाद मिली रिहाई

अमित ने बताया कि वह जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार करते थे उससे लगता था कि जैसे में कोई वस्तू हूं। करीब दो महीने तक हमास के कब्जे में रहने के बाद अमित सौसाना को पिछले साल नवम्बर में युद्धविराम के दौरान रिहाई मिली। उन्होंने कहा कि इजराइल वापस जाने की तैयारी के लिए एक गार्ड द्वारा एक घंटे का समय दिया गया था। वहीं, हमास पर लगे बंधकों के यौन उत्पीड़न के इल्जाम पर हमास ने सफाई पेश की है। हमास के प्रवक्ता बसेम नईम ने कैदियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ