Elon Musk and Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स और टेस्ला कंपनी के संस्थापक एलन मस्क को आज के समय में दुनिया में कौन नहीं जानता है। बिल गेट्स और एलन मस्क दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के महारती हैं। इन दोनों की संपत्ति अरबों-खरबों डॉलर है। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले या दूसरे नंबर पर अक्सर रहते हैं। वहीं, बिल गेट्स भी इस लिस्ट में कभी पहले स्थान पर रहे थे अब वो सातवें पायदान पर चले गए हैं।
अक्सर आप लोग इन दोनों का नाम किसी न किसी की जुबान से सुन ही लेते होंगे। लेकिन आपने इन दोनों का शायद वो किस्सा सुना होगा। जब साल 2022 में दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस बारे में अमेरिका के फेमस लेखक वॉल्टर इसाकसन ने ‘एलन मस्क’ नाम टाइटल से लिखी बायोग्राफी में किया है।
मस्क और बिल गेट्स के बीच हुई थी तीखी बहस
लेखक वॉल्टर इसाकसन ने ‘एलन मस्क’ नाम की किताब में जिक्र किया कि एलन मस्क ने बिल गेट्स को टेस्ला के प्लान्ट पर बुलाया था। जहां पर दोनों के बीच टेस्ला के स्टॉक कम करने को लेकर गर्म बहस हो गई। यहां पर बिल गेट्स ने एलन मस्क की कंपनी के शेयर गिराने की बात स्वीकारी थी। साथ ही उन्होंने मस्क से माफी भी मांगी। इसके कारण बिल गेट्स को 1.5 बिलियन का नुकसान हुआ। इसके बाद मस्क परेशान रहे और उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक के प्रति कठोर व्यवहार किया।
दिखाया बिल गेट्स को टेस्ला का प्लान्ट
एलन मस्क और बिल गेट्स के बीच हुई गर्म बहस के बाद मस्क ने उन्हें अपना टेस्ला का कारखाना दिखाया। इससे गेट्स पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ा। एलन मस्क किताब के लेखक इसाकसन ने जब बिल गेट्स से स्टॉक को गिराने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो टेस्ला के शेयर्स को गिराकर लाभ उठाना चाहते थे। बता दें कि अभी हाल ही ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। इसी के साथ एलन मस्क ने लग्जरी ब्रांड टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ा दिया है।
संबंधित खबरें
'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
30 mins agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
47 mins ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
7 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
8 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
11 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
14 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
14 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
16 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
17 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines