Earthquake Tremors Occured in Ethiopia: भूकंप के झटकों से आज फिर धरती हिली। आज सुबह इथियोपिया में 5.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसका केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में मिला। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने इस भूकंप की पुष्टि की। वहीं इतनी तीव्रता वाले भूकंप के कारण ज्वालामुखी विस्फोट होने का खतरा मंडरा गया है। इथियोपिया के मध्य माउंट डोफन में ज्वालामुखी विस्फोट होने की सूचना है। पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में लगातार छोटे-छोटे भूकंप आ रहे हैं। लगातार लगने वाले इन झटकों ने बड़ी प्राकृतिक आपदा का संकेत दिया है, खासकर अवाश फेंटाले क्षेत्र में, जो अदीस अबाबा से लगभग 142 मील (230 किलोमीटर) दूर है।
ज्वालामुखी से निकला लावा और धुंआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फना ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार रीजनल एडमिनिस्ट्रेटर अब्दु अली ने अपडेट दिया कि ज्यादा जोखिम वाले एरिया से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। भूकंप के झटके लगातार जारी हैं और अधिक शक्तिशाली होते जा रहे हैं। ताजा भूकंप शुक्रवार रात को ही अदीस अबाबा में महसूस किया गया, जिससे ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। क्रेटर से धुआं निकलना बंद हो गया है, लेकिन लावा अभी भी बह रहा है। सितंबर 2024 के आखिर में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस क्षेत्र में 67 से अधिक भूकंप दर्ज किए। विशेष रूप से फैंटेल क्षेत्र में सबसे ज्यादा भूकंप आए, जो ग्रेट रिफ्ट वैली का हिस्सा हैं। प्रभावित क्षेत्रों में भूकंप आने से आए दिन लोगों के घर भी ढह रहे हैं।
नेपाल में लगातार दूसरे दिन आया भूकंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को नेपाल के कर्णाली प्रांत के मुगु जिले में भूकंप आया। सुबह करीब 8:03 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। इससे पहले गुरुवार 2 जनवरी को भी नेपाल के के सिंधुपालचौक जिले में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी। दोनों दिन भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई, लेकिन नेपाल भौगोलिक रूप से भूकंप के सबसे संवेदनशील जोन में आता है। यह इलाका हिमालयन सिस्मिक बेल्ट के दायरे में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की टक्कर से भूकंप आते हैं।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 hr agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
7 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
9 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
9 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
11 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines