---विज्ञापन---

भूकंप के जबरदस्त झटकों से हड़कंप, सुनामी की चेतावनी; कैरेबियन देशों में आया 7.6 की तीव्रता वाला Earthquake

Earthquake Tremors News: कैरेबियन सागर में 7 से ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आया है, जिससे कैरेबियन देशों में हड़कंप मचा हुआ है और सुनामी आने का खतरा है। नॉर्थ अमेरिका तक भूकंप के झटके लगे, लेकिन सुनामी की चेतावनी सिर्फ कैरेबियन देशों के लिए जारी हुई है।

---विज्ञापन---

Earthquake Tremors Hits Caribbean Country: भूकंप के झटकों से धरती एक बार फिर हिली है। इस बार भूकंप कैरेबियन देशों में आया है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एसोसिएशन और यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि भूकंप केमैन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में कैरेबियन सागर में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई। इतनी तीव्रता वाले भूकंप के झटके कैरेबियन सागर के किनारे बसे देशों हैती, मैक्सिको, क्यूबा, होंडुरास, बेलीज में महसूस किए गए, जिससे वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन के अनुसार, इतनी तीव्रता वाले भूकंप के कारण सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई। हैती, बेलीज और बहामास में सुनामी आने का खतरा बना हुआ है, जबकि प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए फिर से भूकंप आने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अमेरिका के नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर का कहना है कि सुनामी आने की आशंका नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना होगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उत्तरी अमेरिका तक महसूस किए गए झटके

AP की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार बीती शाम करीब 6:23 बजे आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका केंद्र केमैन द्वीप में जॉर्ज टाउन से 130 मील (209 किलोमीटर) की गहराई में दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। भूकंप उत्तरी अमेरिकी और कैरेबियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा के पास आया, जिससे अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कैरेबियन देशों के कुछ शहरों में माली नुकसान हुआ है।

USGS की रिपोर्ट के अनुसार, कैरेबियन में, होंडुरास के उत्तर में, केमैन द्वीप के तट से 235 किलोमीटर दूर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। बाद में भूकंप की तीव्रता को संशोधित करके 7.6 बताया गया। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एसोसिएशन ने कैरेबियाई देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें प्यूर्टो रिको, यूएस वर्जिन आइलैंड्स, बहामास, बेलीज और होंडुरास शामिल हैं। वहीं एजेंसी ने इस बात की पुष्टि भी की है कि अभी तक संयुक्त राज्य अमेरिका के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है, लेकिन इतनी ही तीव्रता वाला भूकंप फिर से आ सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Feb 09, 2025 06:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola