सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत से बिफरा ईरान, एक रात में इजरायल में क्लस्टर बम से मचाई तबाही

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में तेल अवीव और मध्य इजरायल के कई इलाकों में भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। हमले में Cluster Munition का इस्तेमाल किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

bombs wreak havoc in Israel overnight

मिडिल ईस्ट जंग का आज 19वां दिन है। दिनों दिन अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बीते दिन इजरायल ने ईरान पर बड़ी एयर स्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई थी। बदले की कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल पर भीषण हमला किया। बीती रात ईरान ने इजरायल पर क्लस्टर बम बरसाकर भारी तबाही मचाई।

विज्ञापन

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में तेल अवीव और मध्य इजरायल के कई इलाकों में भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। हमले में Cluster Munition का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि क्लस्टर मुनिशन हवा में फैल गए, जिससे कई किलोमीटर के दायरे में विनाश हुआ, जिसमें होलोन, येउद, ओआर येहुदा और तेल अवीव जैसे इलाके प्रभावित हुए।

विज्ञापन

इजरायली सेना ने पुष्टि की कि मिसाइलों ने ट्रेन स्टेशन, बसें, इमारतें और वाहनों को नुकसान पहुंचाया हालांकि कई इंटरसेप्ट हो गईं। मध्य इसराइल में कम से कम दो लोग मारे गए। मलबे के नीचे लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि मिडिल ईस्ट जंग के बीच गत मंगलवार को ईरान को ब़ड़ा झटका लगा था। इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई थी। हालांकि ईरान ने तुरंत यह स्वीकार नहीं किया था।

विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री ने इसका दावा किया था। पीएम नेतेन्याहू ने इसके लिए इजरायली सेना की तारीफ की थी। बाद में ईरान ने अली लारीजानी की मौत की पुष्टि की थी। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरानी मीडिया ने मंगलवार को पुष्टि की है कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ