नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश, काठमांडू से खेतांग शव लाते समय हुआ हादसा, वीडियो वायरल

नेपाल में हेलीकॉप्टर काठमांडू से शव लेकर खोटांग आ रहा था। लैंडिंग के समय यह हादसा हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Nepal news
विज्ञापन

नेपाल में प्लेन हादसा हो गया है। खेतांग में लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि अभी तक यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर काठमांडू से शव ला रहा था। खेतांग में लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिले की मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) रेखा कंडेल ने बताया कि हेलीकॉप्टर खेत में लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर काठमांडू से शव लेकर खोटांग आ रहा था। लैंडिंग के समय यह हादसा हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Advertisment

बता दें कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में इस तरह की उड़ानें आम हैं। शवों को अंतिम संस्कार के लिए दूरदराज के गांवों तक ले जाया जाता है। इन क्षेत्रों में उचित हवाई पट्टियों की कमी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ऐसे ऑपरेशन काफी जोखिम भरे होते हैं।

हेलीकॉप्टर खेत में उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, इसमें सवार लोग और आसपास मौजूद लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है। नेपाल में पहाड़ी भूगोल और खराब मौसम के कारण हवाई दुर्घटनाएं आम मानी जाती हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में होने वाली अधिकतर हवाई दुर्घटनाएं हेलीकॉप्टर से जुड़ी होती हैं।

विज्ञापन

फिलहाल प्रशासन ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा तकनीकी खराबी, पायलट की गलती या मौसम की वजह से हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ