होर्मुज पर साथ देने से NATO का इनकार तो ट्रंप ने टाला चीन दौरा, ईरान को लेकर बड़ा दावा

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना चीन दौरा टाल दिया है. नाटो सहयोगियों की बेरुखी और होर्मुज जलडमरूमध्य विवाद के बीच ट्रंप ने शी जिनपिंग से मुलाकात पर क्या कहा?

trump_7f351a

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित मुलाकात फिलहाल टल गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि इस महीने के अंत में होने वाला उनका प्रस्तावित चीन दौरा अभी के लिए स्थगित कर दिया गया है. ट्रंप ने इसके पीछे ईरान के साथ चल रहे मौजूदा तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों को मुख्य कारण बताया है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि देरी का मतलब रिश्तों में खटास नहीं है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारे कामकाजी रिश्ते बहुत अच्छे हैं. हम यह दौरा रद्द नहीं कर रहे, बल्कि इसे लगभग पांच या छह हफ्तों के लिए आगे बढ़ा रहे हैं. मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि वह भी मेरा इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

मदद की शर्त और चीन का पलटवार

इस दौरे को लेकर सबसे बड़ा विवाद होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर खड़ा हुआ. ट्रंप ने पहले संकेत दिया था कि उनका चीन जाना इस बात पर निर्भर करेगा कि बीजिंग वॉशिंगटन को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से खुलवाने में मदद करता है या नहीं. हालांकि, चीन ने इस शर्त को सिरे से खारिज कर दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सख्त लहजे में कहा कि इस दौरे का होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है.

NATO सहयोगियों पर बरसे ट्रंप

सिर्फ चीन ही नहीं, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर नाटो देशों और अन्य पुराने सहयोगियों को भी आड़े हाथों लिया. ट्रंप ने दावा किया कि अधिकतर नाटो सहयोगियों ने होर्मुज की सुरक्षा में अमेरिका की मदद करने से इनकार कर दिया है. सहयोगी देश ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते. ट्रंप का मानना है कि अब उन्हें किसी की सहायता की जरूरत नहीं है क्योंकि ईरान की सैन्य क्षमता पहले ही ‘ध्वस्त’ हो चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ